पिछले 14 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान घरेलू पर्यटन सेक्टर में 3 गुना विस्तार हुआ, 1 साल में 438 करोड़ यात्राएं हुईं- गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हुआ, जहां कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए और उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन सेक्टर में 3 गुना विस्तार हुआ है।

 
Follow :
1 साल में 438 करोड़ यात्राएं हुईं- गजेंद्र सिंह शेखावत | Image: Republic

आज यानी 28 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी से लेकर स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज के अलावा अन्य कई दिग्गज शामिल हुए।

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए, जहां उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के बताए मार्ग पर चलकर लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि आज घरेलू पर्यटन पहले के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया है। पोस्ट-कोविड दौर के बाद यह बदलाव आया है।

घरेलू पर्यटन 3 गुना से भी अधिक बढ़ा

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 के मंच से केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति गजेंद्र मंत्री सिंह शेखावत ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "पीएम मोदी के बताए मार्ग पर चलकर लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदला है, उसी तरह पर्यटन को देखने का नजरिया भी बदला है। पोस्ट-कोविड दौर के बाद यह बदलाव आया है। आज घरेलू पर्यटन पहले के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया है।"

October 28, 2026

पिछले 1 साल में 438 करोड़ यात्राएं हुईं

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र मंत्री सिंह शेखावत ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "पिछले 14 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान घरेलू पर्यटन सेक्टर में 3 गुना विस्तार हुआ। वहीं, पिछले एक साल में 438 करोड़ यात्राएं हुईं। दुनिया के इंटरनेशनल ट्रैवल से लगभग तीन गुना अधिक, और उसका कारण अर्थव्यवस्था सबसे अहम भूमिका रही।

October 28, 2026

सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करते-करते आज दिल्ली पहुंच गया

गजेंद्र मंत्री सिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि "मैंने 22 साल तक सीमावर्ती क्षेत्रों में काम किया है। संगठन ने बुलाकर मुझे राजनीतिक क्षेत्र में जिम्मेदारी दी। सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करते-करते आज दिल्ली पहुंच गया।"

आगे उन्होंने कहा "मैंने प्रत्यक्ष रूप से कभी बीजेपी दफ्तर में कदम नहीं रखा था। 2014 के चुनाव से पहले जब मुझे दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय बुलाया गया, तो मैंने पहली बार गूगल पर देखा कि बीजेपी कार्यालय कहां है। उस समय मैंने संगठन में मेरे साथ काम करने वाले (जो फिलहाल दिल्ली में विधायक हैं) से कहा था कि मुझे बीजेपी कार्यालय लेकर चलें।"

ये भी पढ़ें: अकेले दम पर यूपी का चुनाव लड़कर दिखा दें राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा; रिपब्‍लिक के मंच से स्‍मृति ईरानी ने दिया खुला चैलेंज, बोलीं- वो क्या नेता बनेंगे जो...

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 28 October 2026 at 14:10 IST