MLC Election: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग जारी, पटना में अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार के मुकाबले पर टिकी सबकी नजरें

उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 MLC सीटों के आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। बिहार के पटना में सबसे दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।

 
Follow :
MLC Election: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग | Image: MLC Election 2026

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। पटना में बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार के बीच मुकाबले पर पूरे देश की नजरें टिकी है।

चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, जबकि बिहार में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग चल रही है। उत्तर प्रदेश में यह एमएलसी चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

बिहार में आठ सीटों पर मुकाबला

बिहार में यह चुनाव सीएम सम्राट चौधरी सरकार की पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में आठ सीटों के लिए कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। और करीब 5.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

October 23, 2026

11 सीटों पर एकतरफा जीत रहे हैं- ब्रजेश पाठक

यूपी MLC चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “भाजपा के प्रत्याशी सभी 11 सीटों पर एकतरफा जीत रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अच्छी तरह जानते हैं कि गुंडे बदमाश जेलों में सड़ रहे हैं, सपा उन्हीं के सहयोग से सत्ता पाती रही है। उत्तर प्रदेश के लोग अब गुंडे और माफिया को स्वीकार नहीं करेंगे।”

October 23, 2026

 मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जीत का किया दावा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की 11 सीटों पर राज्य में चुनाव है। हमारी सरकार ने शिक्षकों के लिए शिक्षा जगत के लिए काम किए हैं। हम लोगों ने एक लंबा कैंपेन पार्टी के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में चलाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार का प्रतिक्रिया और सहयोग हमें चुनाव कैंपेन के समय मिला है। उसके आधार पर मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के 11 के 11 प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं।"

October 23, 2026

अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार के मुकाबले पर टिकी नजर

राज्य में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला जेडीयू के नीरज कुमार और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। एक ओर नीरज कुमार अपनी सीट बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अनंत सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अनंत सिंह जनसुराज के उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। इस सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 'सपा बदलने वाली नहीं, आजम खान...', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर प्रहार

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 11:03 IST