नाबालिग प्रेमिका को पहले कमरे पर बुलाया, फिर धारदार हथियार से काट डाला, मृतका के लास्ट रिसीव कॉल में छुपा है सुराग!

कानपुर के बर्रा साउथ कर्रही इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग छात्रा की उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

 
Follow :

Murder of minor girlfriend : कानपुर के बर्रा साउथ कर्रही इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग छात्रा की उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।  बताया जा रहा है कि मृतका अपनी सहेली के साथ बाजार जाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन प्रेमी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। 

वारदात की सूचना मिलते ही  बर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को मृतका के मोबाइल में लास्ट रिसीव कॉल रॉक्सी नाम से सेव एक नंबर पर मिली,  जिससे पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  

बहराइच में भी प्रेमिका की दर्दनाक हत्या 

बहराइच में भी कल (9 मार्च)  को ऐसा ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें एक युवक ने शादी के लिए दबाव डाल रही अपनी प्रेमिका का बेरहमी से सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को नेपाल भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम ?    

शुक्रवार को जगन्नाथपुर गांव के पास एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को शव की पहचान 26 वर्षीय महिला के रूप में हुई, जो शादी के बाद अपने मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार मृतका का प्रेमी आसिफ रजा उर्फ फैजान (24) उसे शादी का झांसा देकर 6 मार्च को एक नहर के पास ले गया। वहां पहले से तैयार एक धारदार हथियार से उसने प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को दूसरी जगह छिपा दिया। प्रेमी बाइक मैकेनिक है।  

तेलुगु फिल्म देखकर बनाई थी मारने की प्लानिंग    

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने हत्या की योजना तेलुगु फिल्म सालार देखने के बाद बनाई थी। फिल्म से प्रेरित होकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल कानपुर वाले मामले में पुलिस के हाथ खाली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।    

यह भी पढ़ें :  बुलाओ अपने राम को..., घरों पर रात भर पथराव, जीत के जश्न पर रंग में भंग?

यह भी पढ़ें : 'इनका फ्रेशर कोर्स कराया जाए', सदन में ऐसा क्या हुआ कि भड़के जेपी नड्डा

 

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 21:43 IST