अपडेटेड 9 July 2024 at 17:56 IST
BMW Hit And Run: मिहिर की करतूत ने छीनी परिवार की खुशियां, बाप के बाद मां और बहन पुलिस हिरासत में
BMW हिट एंड रन केस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मिहिर की मां और दो बहनों को हिरासत में लिया है। उन्हें जल्द ही वर्ली पुलिस के हवाले किया जाएगा।
BMW Hit And Run: मुंबई के वर्ली में BMW हिट एंड रन केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह की वजह से पूरा परिवार मुश्किल में आ गया है। 2 जुलाई को मिहिर शाह एक स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया था। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब हादसे के बाद से गायब मिहिर की मां और दो बहनों को भी हिरासत में लिया गया है।
BMW हिट एंड रन केस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मिहिर की मां और दो बहनों को शाहपुर के पास से हिरासत में लिया है। उन्हें जल्द ही वर्ली पुलिस के हवाले किया जायेगा। इस मामले में अब तक मिहिर की मां और बहन समेत कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सोमवार को कोर्ट से मिहिर के पिता राजेश शाह जमानत मिल गई थी। इसके अलावा मिहिर शाह के ड्राइवर राजऋषि की रिमांड सेवरी कोर्ट ने 2 दिन बढ़ा दी है। कोर्ट में पेश करने के बाद वापस राजऋषि को वर्ली थाने लाया गया है।
डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता
शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह उस BMW कार को चला रहा था, जिसने 2 जुलाई को एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। पुलिस ने मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया था। पुलिस ने घटना से जुटा एक CCTV कोर्ट में पेश किया था। जिसमें महिला को कार ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुआ देखा गया। इसके अलावा फुटेज में मिहिर शाह और दूसरा आरोपी राजऋषि बिदावत महिला को बोनट से उतारते हुए और फिर सड़क पर डालकर गाड़ी को पीछे कर उसे फिर से कुचलते हुए देखा गया।
हिट एंड रन से पहले का CCTV
BMW हिट एंड रन के आरोपी मिहिर शाह का एक CCTV सामने आया था। जिसमें वो कुछ लोगों के साथ जुहू के एक बार से निकलता हुआ नजर आ रहा है। मिहिर शाह रात करीब 1:45 बजे बार से निकला और मुंबई के मरीन ड्राइव की तरफ आया सुबह वर्ली में उसकी कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे वाले दिन जुहू के एक बार में अपने चार दोस्तों के साथ मिहिर ने पार्टी की थी। पुलिस ने बार का 18,000 रुपये का बिल भी बरामद कर लिया है और उसकी जांच कर रही है। बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 July 2024 at 17:56 IST