मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सौरभ की पत्नी मुस्कान और साहिल हत्या के मामले में दोषी करार

मेरठ की अदालत ने बहुचर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड में मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोनों को आरोपी मान लिया है। हालांकि, कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है।

 
Follow :
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल दोषी करार | Image: X/Republic

मेरठ की बहुचर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार 31, सितंबर को मेरठ की अदालत ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है। इस मामले में फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया।

बता दें कि मेरठ के चर्चित हत्याकांड के बाद इस मामले में जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक कोर्ट में बहस चली। इस दौरान सौरभ राजपूत के परिवार वालों ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा की मांग लगातार करते रहे हैं।

September 30, 2026

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की घर के अंदर उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद सौरभ का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया था और दोनों हाथ कलाई से काट लिए थे।

शरीर को चार हिस्सों में काटकर अलग अलग फेंकने की तैयारी थी। बात नहीं बनी, जिसके बाद चार मार्च की दोपहर टुकड़े की लाश को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डालकर जमा दिया था। इसके बाद चार मार्च की शाम साहिल और मुस्कान हिमाचल चले गए। 17 मार्च की रात दोनों मेरठ आए और 18 मार्च को कत्ल का खुलासा हुआ। पुलिस ने इसी रोज लाश बरामद की और 19 मार्च को पुलिस ने दोनों हत्यारोपी साहिल और मुस्कान को जेल भेजा।

नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाया था शव

मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद मामला सामने आया, जब पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया। दोनों ने शव को नीले प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था। मुस्कान की गर्भावस्था गिरफ्तारी के समय ही पता चली थी और जिसके बाद वह विशेष निगरानी में रही। फिलहाल, जेल अधिकारियों ने बताया कि मुस्कान को नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण समर्थन दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, गेहूं समेत 6 फसलों के MSP में किया इजाफा, देखें LIST
 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 September 2026 at 17:09 IST