प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ राजपूत का मर्डर फिर टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में रखी लाश... मेरठ हत्याकांड से फांसी की सजा तक, कब क्या हुआ?

मेरठ की बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को मौत की सजा सुनाई गई। मर्चेंट नेवी सौरभ राजपूत हत्याकांड की साजिश से लेकर अदालत के फैसले तक की पूरी सिलसिलेवार कहानी समझिए।

 
Follow :
मेरठ हत्याकांड से फांसी की सजा तक, कब क्या हुआ? | Image: X

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ की बहुचर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में बुधवार, 14 अक्टूबर को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की सजा का ऐलान करते हुए फंसी की सजा सुनाई है। 126 सुनवाई के बाद और साइंटिफिक और हालात के सबूतों के आधार पर, डिस्ट्रिक्ट जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मामले को "रेयरेस्ट ऑफ़ रेयर" कैटेगरी में रखते हुए मौत की सजा सुनाई।

करीब 13 महीने ताल चली सुनवाई में 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद 30 सितंबर, 2026 को दोनों को दोषी ठहराया गया था और उसके बाद कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। 30 सितंबर 2026 के बाद बुधवार, 14 अक्टूबर को जिला अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई। चलिए मेरठ हत्याकांड में कब और क्या-क्या हुआ? सिलसिलेवार तरीके से जान लेते हैं।

2015 में मुस्कान-सौरभ की प्रेम कहानी और 2019 में प्रेमी की एंट्री

बताया जाता है कि 2015 में मुस्कान रस्तोगी और सौरभ राजपूत की मुलाकात हुई, मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। साल 2016 में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से निकलकर शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद परिवार वालों ने शादी को स्वीकार कर लिया। 
शादी के बाद सौरभ और मुस्कान मेरठ में रहने लगे, जहां साल 2019 में मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही मुस्कान की मुलाकात साहिल से होती है। इस दौरान सौरभ घर से बाहर थे। मुस्कान और साहिल के बीच नजदीकियां बढ़ती है।

2021 में मुस्कान-साहिल का पर्दाफाश और 2024 में हत्या की पटकथा

रिपोर्ट के अनुसार 2021 में सौरभ को मुस्कान और साहिल के अनैतिक संबंध की जानकारी हुई। इसी साल दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए और अंत में सौरभ ने मुस्कान से अलग रहने के लिए तलाक की अर्जी लगा दी। तलाक की अर्जी डालने के कुछ समय बाद यानी साल 2023 में काम के लिए लंदन चला गया। इसी बीच मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की पटकथा तैयार की।

3 मार्च 2025 की रात सौरभ की बेरहमी से हत्या और नीला ड्रम

सौरभ काम के लिए 2023 में लंदन चला गया, जो 24 फरवरी 2025 को लौटा। इसी दौरान मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की पटकथा तैयार की। दोनों 25 फरवरी 2025 को मुस्कान के जन्मदिन पर भी सौरभ की हत्या की कोशिश की, हालांकि सफल नहीं हो गए। 

फरवरी के बाद दोनों ने 3 मार्च 2025 की रात को चाकू से हमला कर सौरभ की बेरहमी से हत्या की कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने सौरभ के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ड्रम में डालकर सीमेंट से जमाया और शाम को हिमाचल गए।

हत्या के बाद हिमाचल फरार फिर 19 मार्च को पुलिस का शिकंजा

सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान अपनी बेटी को अपने मायके छोड़कर साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई। कुछ समय बाद सौरभ से संपर्क न होने के बाद परिवार वालों का शक बढ़ने लगा। इसी दौरान 18 मार्च काे मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी को हत्या की जानकारी दी।
इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और सौरभ की तलाश शुरू हुई। 17 तारीख को मेरठ पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ राजपूत के शव के टुकड़े बरामद किए। जांच के दौरान घर के अंदर रखे नीले ड्रम तक पुलिस पहुंची, जहां सौरभ के शव को रखा गया था।

18 मार्च 2025 मुस्कान-साहिल की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया

18 मार्च को सौरभ का शव मिलने के बाद 19 मार्च को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके बाद 12 मई 2025 को पुलिस ने करीब 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 34 गवाहों का जिक्र था। इसके बाद ट्रायल शुरू हुआ। 

17 जून 2025 के बाद 17 सितंबर 2026 तक के बीच परिवार, पुलिस, डॉक्टर, चाकू और ड्रम बेचने वाले समेत कई गवाहों के बयान दर्ज हुए। इस दौरान कोर्ट में नीला ड्रम और ट्राली बैग बतौर सबूत पेश किए गए। 21 अगस्त 2026 को मुस्कान और साहिल के वकीलों ने कोर्ट में अंतिम बहस शुरू की। इसके बाद 17 सितंबर 2026 को अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हुई।

30 सितंबर 2026 को कोर्ट ने दोषी करार दिया

30 सितंबर 2026 को मेरठ की जिला एवं सत्र अदालत ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोषी करार दिया। करीब 13 महीने चली सुनवाई के बाद अदालत ने सजा पर फैसला सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की।

14 अक्टूबर 2026 को दोनों को मौत की सजा

बुधवार, 14 अक्टूबर को मेरठ की अदालत ने सौरभ राजपूत हत्या मामले में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई। दोनों को हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा पर फैसला सुनाया गया।

कुल मिलाकर करीब 22 गवाहों, 126 पेशियों और करीब 13 महीने की अदालती सुनवाई के बाद मेरठ जिला अदालत ने दोनों मुख्य आरोपियों को दोषी ठहराया और सजा-ए-मौत सुना दी।

October 14, 2026

ये भी पढ़ें: फांसी की सजा पर सौरभ राजपूत की मां रेनू देवी की पहली प्रतिक्रिया- हमें इंसाफ मिल गया है, जेल वाली बेटी से हमें कोई मतलब नहीं...
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 23:23 IST