'मथुरा-वृंदावन में मांस-मदिरा की दुकान बंद हो', धीरेंद्र शास्त्री ने कर डाली बड़ी मांग; हिंदू एकता के लिए करेंगे 170 KM पदयात्रा

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक और ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। करीब 170 किमी की यह पदयात्रा 10 दिन में पूरी होगी। इस पदयात्रा को बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन ‘सनातन हिंदू एकता’ नाम दिया है।

Follow :  
×

Share


वृंदावन के कृष्ण कृपा धाम में मंच पर साधु-संतों के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री | Image: Bageshwar Dham Sarkar (Official)/X

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश और कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें दुनिया बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जानती है, उन्होंने कहा है कि वे हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ब्रज (मथुरा, वृंदावन समेत भगवान कृष्ण की लीला स्थली) में मांस-मदिरा की दुकानें बंद हों, यमुना नदी शुद्ध हो।

बता दें कि कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी कथा सुनने लाखों की संख्या में लोग आते हैं। वे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कथा कहते हैं और लोगों को सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागृत करते हैं। इस बीच अब उन्होंने हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा का ऐलान किया है।


हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा  निकालेंगे - धीरेंद्र शास्त्री

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के वृंदावन के कृष्ण कृपा धाम में सोमवार को बैठक हुई है। इसमें इस 170 किलो मीटर की यात्रा पर चर्चा की गई। इस खास मौके पर पं. धीरेंद्र शास्त्री के अलावा कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, BJP सांसद मनोज तिवारी समेत 200 से ज्यादा साधु-संत पहुंचे हैं। इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ब्रज में मांस-मदिरा की दुकानें बंद हों, यमुना नदी शुद्ध हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा  निकालेंगे।


7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक और ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। करीब 170 किमी की यह पदयात्रा 10 दिन में पूरी होगी। इस पदयात्रा को बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन ‘सनातन हिंदू एकता’ नाम दिया है। बैठक में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हम हिंदू राष्ट्र बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रज में मांस-मदिरा की दुकानें बंद हों। यमुना शुद्ध हों।

 

ये भी पढ़ें - Delhi: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 3 लाख क्यूसेक पानी... तो क्या दिल्ली में भी हो जाएंगे बाढ़ जैसे हालात? 24 घंटे का अलर्ट

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 18:39 IST