Delhi: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 3 लाख क्यूसेक पानी... तो क्या दिल्ली में भी हो जाएंगे बाढ़ जैसे हालात? 24 घंटे का अलर्ट

हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में यमुना ऊफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, इस बीच बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yamuna crosses danger mark in Delhi
दिल्ली में यमुना नदी उफान पर | Image: ANI

दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी तेजी से छोड़ा जा रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। नदी के किनारे के इलाकों को  खाली कराया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने की ओर से बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

1 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजे तक हथिनी कुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा चुका है, जो अगले 24 घंटों में दिल्ली की सीमाओं में दस्तक देगा। सुबह हालत ऐसे थे कि हर घंटे पानी का डिस्चार्ज बढ़ता जा रहा था। सुबह 7 बजे 2.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो 8 बजे तक 3.11 लाख क्यूसेक और 9 बजे फिर 10 बजे तक 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

दिल्लीवालों के लिए बाढ़ का खतरा

यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर तक पहुंच चुका था। वजीराबाद बैराज से 38,900 क्यूसेक और ओखला बैराज से 52,081 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दिल्लीवासियों की नजर अब नदी के किनारों पर टिकी है, जहां पानी का उफान हर पल खतरे की घंटी बजा रहा है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 3 लाख क्यूसेक पानी

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  सोमवार सुबह 10 बजे तक हथनीकुंड बैराज से  3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। युमना ऊफान पर है।

Advertisement

अगला 24 घंटा सबसे ज्यादा भारी

यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।  बाढ़ के खतरा को देखते हुए निचले इलाके में रहने वाले लोगो को सरकार राहत शिविर कैप में शिफ्ट कर रही है। नदीं किनारे रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।  फिलहाल यमुना का स्तर 204.95 मीटर है, लेकिन लगातार बढ़ते डिस्चार्ज से खतरा और बढ़ सकता है। बता दें कि पिछले साल भी हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने थे। एक बार फिर दिल्लीवालों की मुसीबत बढ़ने वाली है। अगला 24 घंटा दिल्लीवालों के लिए भारी है।
 

यह भी पढ़ें: यूपी में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, आज से नया नियम लागू

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड