UP: 500 रुपए के लिए मार दी थी गोली, अब योगी की पुलिस ने कर दिया हिसाब; मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
Mathura: SP सिटी मथुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास नाम के एक व्यक्ति की लाठियों से पीटकर और फिर गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। हिरासत में लेने के बाद उसका इलाज कराया जा रहा है।
- भारत
- 3 min read
Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा के हवाई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश की हत्या के मामले में रविवार देर रात पुलिस और आरोपी विकास उर्फ विशाल के साथ मुठभेड़ हो गई। पाली खेरा-महोली रोड पर हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस एनकाउंटर के बाद बताया कि आरोपी के पास से ए.315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रिपोर्ट के अनुसार रोहताश की हत्या सिर्फ 500 रुपए के लिए कर दी गई थी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
SP सिटी मथुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात जब पुलिस उन संदिग्धों की धड़पकड़ के लिए तलाशी और चेकिंग अभियान चला रही थी, तब महोली की तरफ से बिना नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी तेजी से आती दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने चेतावनी को अनसुना कर दिया और तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। इसके बाद वह गाड़ी से उतरा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह अपराधी घायल हो गया।
आरोपी के पास में तमंचा और खोखे बरामद
सिंह ने एनकाउंटर के बाद जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान विकास उर्फ विशाल के रूप में हुई है, जो उक्त हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध है। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
500 रुपए के लिए मार दी थी गोली
SP सिटी मथुरा राजीव कुमार सिंह ने कहा, " पाली खेरा-महोली रोड पर एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। ये तथ्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर 2026 को महोली थाना क्षेत्र में रोहतास नाम के एक व्यक्ति की लाठियों से पीटकर और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में सात संदिग्ध नामजद थे, जिसमें से एक के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने सिर्फ 500 रुपए के लिए रोहतास नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 November 2026 at 08:33 IST