Rajasthan: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे के पर लगा लंबा जाम, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

भारतमाला एक्सप्रेस-वे बीती रात कोयले से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना के समय ट्रक में चालक के साथ खलासी भी था।

Follow :  
×

Share


राजस्थान में भारतमाला एक्सप्रेस-वे बीती रात कोयले से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटे नजर आने लगी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।  हादसा सिणधरी थाना क्षेत्र के भाटा गांव के समीप पादरू इलाके में हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना के समय ट्रक में चालक के साथ खलासी भी था। आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालोतरा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान

अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ड्राइवर ने खलासी आग लगते ही ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।

घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम

पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। घटना के बाद भारतमाला एक्सप्रेस-वे लंबा जाम लग गया। आग के खतरे को देखते हुए गाड़ियों को कई किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। 

यह भी पढ़ें:  BREAKING: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 100 पार कीमत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 07:10 IST