BREAKING: चंडीगढ़ सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित मोबाइल मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां तैनात की गईं। कई दुकाने आग की चपेट में आ गई है।

Follow :  
×

Share


चंडीगढ़ सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में भीषण आग | Image: ANI

चंडीगढ़ के व्यस्त सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में बुधवार को दोपहर के समय भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान में अचानक भड़की, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया और आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

आग इतनी भयानक है कि दमकलकर्मी को भी काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। कई दमकल की गाडियां घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। कई किलोमीटर दूरे से ही काले धुएं का गुब्बार नजर आ रही है।

सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में भीषण आग

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग की तीव्रता काफी अधिक बताई जा रही है, जबकि धुएं के कारण पूरे मार्केट क्षेत्र में दृश्यता प्रभावित हो गई है।

पहली मंजिल स्थित एक दुकान में लगी थी आग

मिली जानकारी के मुताबिक आग पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में मोबाइल मार्केट का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। दुकानों में मौजूद लोग व दुकानदार जान बचाने के लिए भागने लगे।

मोबाइल मार्केट में मची अफरा-तफरी

घटना के समय मार्केट में सामान्य दिनों की तरह भीड़ थी, जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल रहा। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में बिजली शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के लिए कोशिश में जुटे हैं। घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी भयावह है। 

यह भी पढ़ें: काठमांडू से शव लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 15:01 IST