BREAKING: ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल के कमर्शियल टॉवर में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार-VIDEO
ग्रेटर नोएडा की नामचीन मॉल के कॉमर्शियल बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में जुटे हैं।
- भारत
- 2 min read
ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की खबरें लगातार आ रही है। हाइराइज सोसाइटी, मॉल, दुकान कहीं न कहीं से आग लगने खबरें आए दिन आ रही है। आज ग्रेटर नोएडा की नामचीन गोल्डन आई मॉल के कमर्शियल टॉवर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। ऊंची बिल्डिगं से काले धुएं का गुब्बार निकल रहा है।
ग्रेटर नोएडा की नामचीन मॉल के कॉमर्शियल बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोल्डन आई मॉल के कमर्शियल टॉवर 9 में आग लगने की घटना हुई है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। टॉवर से काले धुएं का गुब्बार निकल रहा है। आग लगने का कारण अभी तक नहीं चल सका पता। दमकल की गाड़ियों के साथ हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन भी तैनात किया गया है।
गोल्डन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह करीब 9:40 बजे कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली थी। गोल्डन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के 9वीं मंजिल पर आग लगी थी, शुरुआती जानकारी में कुछ लोगों के फंसने की आशंका जताई गई थी, जिसके चलते पांच फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन तुरंत मौके पर भेजा गया।
बंद पड़े ऑफिस में लगी आग
बाद में जांच में पता चला कि जिस ऑफिस में आग लगी थी, वह पहले से बंद था। बिल्डिंग में कोई व्यक्ति फंसा नहीं था। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 11:12 IST