Mumbai Local Murder: 400 CCTV कैमरे, 7 टीमें और 24 घंटे... कौन है 'बारकोड मेकर' रोशन जिसने चलती ट्रेन में की मयंक की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार

मुंबई में लोकल ट्रेन में हुई हत्या के आरोपी को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे पुलिस की 7 टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Local Train Horror: 22-Year-Old Stabbed to Death After Dispute Over Closing Coach Door During Heavy Rain
कौन है 'बारकोड मेकर' रोशन जिसने चलती ट्रेन में की मयंक की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार | Image: Republic

मुंबई की लोकल ट्रेन में फर्स्ट क्लास कोच के अंदर हुए सनसनीखेज हत्याकांड को महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया। आरोपी को मुंबई रेलवे पुलिस ने पनवेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए रेलवे पुलिस की 7 टीमें तैनात की गई थी। पुलिस ने आरोपी के पिता से कड़ी पूछताछ की जिसके बाद आरोपी का लोकेशन मिला और उसे पुलिस ने दबोच लिया। ट्रेन के अदंर हुए इस हत्याकांड का वीडियो भी सामने आया है जो काफी भयावह है।

घटना 23 जून की रात की है। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन (ट्रेन नंबर 90663) के फर्स्ट क्लास कोच में दोनों सफर कर रहे थे। अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच भारी बारिश के दौरान कोच का दरवाजा बंद करने को लेकर 30 साल के रोशन और 22 साल के मयंक लोहार के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया और आरोपी रोशन ने मयंक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मयंक की मौके पर ही मौत हो गई।

मुंबई लोकल में हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन सुवर्णा है और उम्र 30 साल है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भारी दवाब बन रहा था। मुंबई रेलवे पुलिस की 7 अलग-अलग टीमें लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही थी। आरोपी के पिता से पूछताछ के बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेक किया फिर मुस्तैदी दिखाते हुए पनवेल-नवी मुंबई इलाके से उसे धर दबोचा।

मामूली विवाद में छाती और पेट में मारा था चाकू

रोशन ने मयंक के छाती और पेट में कई बार किए। खून से लथपथ वो दरवाजे के पास गिर गया। डिब्बे अंदर यह भयावह मंजर देखकर सभी यात्री भी डर जाते हैं। हाथ में चाकू देखकर कोई कुछ करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन के रुकने से पहले ही फरार हो गया। रात 11:04 बजे ट्रेन बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस मयंक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत 6 विशेष जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने बोरीवली, अंधेरी, मीरा रोड, नालासोपारा समेत आसपास के इलाकों के 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। तकनीकी सर्विलांस,खुफिया जानकारी  और आरोपी के पिता से पूछताछ के आधार पर आरोपी रोशन का पता लगाया गया। पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर पनवेल-नवी मुंबई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

कौन है आरोपी रोशन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 साल के रोशन के रूप में हुई है जो ठाणे जिले के सुवर्णा मीरा रोड (ईस्ट) का रहने वाला है। वह कार्गो के लिए बारकोड बनाने का काम करता है। दोनों ना एक दूसरे से कभी मिले थे और ना ही जानते थे। बस मामूली विवाद में रोशन ने किसी के घर के चिराग को बुझा दिया। बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ketan Murder: केतन की हत्या के लिए सिया ने लोहगढ़ किला क्यों चुना?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड