BIG BREAKING: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद अफरातफरी, 14 लोगों की दर्दनाक मौत; कई फंसे

गुजरात के बनासकांटा में भीषण हादसा हुआ है। डीसा जीआईडीसी में एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से ब्लास्ट हो गया इसके बाद पूरे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

Follow :  
×

Share


गुजरात के बनासकांठा में भीषण हादसा हुआ है। डीसा जीआईडीसी में एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से ब्लास्ट हो गया इसके बाद पूरे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मरने की खबर मिली है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।  जिस समय ये हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर 30 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे का वीडियो सामने आया जो काफी खौफनाक है। आग की ऊंची-ऊंची लपटे आसमान में साफ नजर आ रही है। 

पटाखा फैक्ट्री में धमाके बाद भीषण आग गई गई। आग ने काफी तेजी से पूरे फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया। वीडियो में लंबी-लंबी आग की लपटों को फैक्ट्री के अंदर से निकलता हुए देखा जा सकता है। 10 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी मिली है मगर मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बड़ी संख्या में मजदूर आग की चपेटे में आने से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर बिग्रेड, रेस्क्यू टीम मौजूद है। 
फैक्ट्री के अंदर लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम जुटी है।

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग 

बनासकांठा की SDM नेहा पांचाल ने बताया, प्राथमिक सूचना के आधार पर यहां पर ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट के कारण स्लैप गिर जाने से काफी लोग (फैक्ट्री के)अंदर फंस गए। सभी टीमें यहां पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

 पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से ब्लास्ट 

हादसे का वीडियो में फैक्ट्री की अंदर लगी भीषण आग को देखा जा सकता है। फैक्ट्री के अंदर दीवारें ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आसपास के इलाकों को खाली कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक,धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद पूरे इलाके के लोग दहशत में है। 
 

यह भी पढ़ें: BREAKING: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग; लोको पायलट समेत 2 की मौत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 14:40 IST