अपडेटेड 30 June 2025 at 15:00 IST

BIG BREAKING: तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 26 घायल; रेस्क्यू में जुटी NDRF-SDRF की टीम

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

Follow :  
×

Share


तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका | Image: ANI

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक केमिकस फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में भीषण धमाका हुआ है। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग दो दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री के रिएक्टर में अचानक हुए इस धमाके से पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 

सिगाची फार्मा कंपनी में भीषण धमाका

सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1, मेडक में रिएक्टर विस्फोट हुआ। दमकल की गाड़ियां और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।  NDRF, SDRF और अन्य बचाव दल को भी रेस्क्यू में लगाया गया है। मल्टी जोन II के महानिरीक्षक वी. सत्यनारायण ने बताया, "पासमैलारम में रासायनिक उत्पादन फैक्ट्री सिगाची फार्मा में विस्फोट हुआ। यह घटना सुबह 8:15-9:35 बजे के आसपास हुई। इस घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है और 26 अन्य घायल हो गए हैं। 

अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल

अब तक 6 शव बरामद किए गए हैं और चंदा नगर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। NDRF, SDRF और अन्य बचाव दल, 10 दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है। फैक्ट्री के अंदर लोगों की तलाश की जा रही है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में इसकी आवाज सुनाई दी और फैक्ट्री की दीवारें तक ढह गईं।

हादसे की जांच शुरू

घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 100 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में कई प्रकार के रसायनों का निर्माण किया जाता है, जिससे यह धमाका और भी खतरनाक बन गया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि फैक्ट्री से बाहर निकले मजदूर बुरी तरह झुलसे हुए थे। 
 

यह भी पढ़ें: मौसम में मामूली सुधार के बाद चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 June 2025 at 14:34 IST