BREAKING: महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौके पर मौत; कई घायल
Raigarh Accident news: महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर करीब 500 से 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 8 लोगों की मौत की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- भारत
- 2 min read
Maharashtra Accident news: महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। अम्बेनाली घाट में स्कॉर्पियो जीप गहरी खाई में गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कोंकण से घूमकर वापस कुछ पर्यटक वापस लौट रहे थे और इस दौरान स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर करीब 500 से 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खोज और बचाव दलों ने दो शव बरामद कर लिया है। बाकी शवों की तलाश जारी है।
कैसे हुआ ये हादसा?
हादसा रविवार (24 मई) रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार पीड़ित सतारा के रहने वाले थे। वाहन में सवार होकर सभी कोंकण से सतारा जा रहे थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई परेशानी
रात का घना अंधेरा और घाटी क्षेत्र का खतरनाक और दुर्गम रास्ता बचाव अभियान की सबसे बड़ी बाधा बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। गहरी खाई और कठिन भौगोलिक स्थिति की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को अत्यंत सावधानी और धीरे-धीरे चलाना पड़ा।
मृतकों की पहचान सातारा जिले के कोरेगांव तहसील के आसगांव गांव के रहने वाले के तौर पर हुई है। इनमें शामिल हैं- 25 वर्षीय महेश अनिल पवार, 21 वर्षीय आदित्य अशोक सालुंखे, 25 वर्षीय रितेश राजेंद्र लोखंडे, 20 वर्षीय सुहास जितेंद्र लोखंडे, 18 वर्षीय अंश समीर चव्हाण, 21 वर्षीय उत्कर्ष आनंद शिंगटे, 25 वर्षीय अनिल अभिमन्यू शिंगटे और 35 वर्षीय नितीन किसन नायकोंडे शामिल हैं।
जब 2018 में हुआ था बड़ा हादसा
रायगढ़ और सातारा जिले की सीमा पर स्थित आंबेनली घाट महाराष्ट्र के सबसे खतरनाक घाटी मार्गों में से एक माना जाता है। इस घाट पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। साल 2018 में यहीं एक भयानक दुर्घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी, जब कोकण कृषि विश्वविद्यालय की एक बस इसी घाट में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 May 2026 at 09:20 IST