मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सदस्यों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 
Follow :
arrested | Image: Representative

Manipur: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सदस्यों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को योरबंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पीएलए के दोनों सदस्यों की पहचान नगैरंगबाम अजीत सिंह (59) और लैशराम बिजॉय सिंह (56) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ये लोग निजी कंपनियों, सरकारी अधिकारियों, मंत्रिपुखरी और इंफाल के अन्य क्षेत्रों में गोदामों से जबरन उगाही में संलिप्त थे।’’

यह भी पढ़ें: 'जो हो रहा है होने दीजिए, भगवान देख लेंगे...', Republic Plenary Summit के मंच पर ऐसा क्यों बोले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 11:00 IST