मझधार में ममता की TMC... भतीजे अभिषेक बनर्जी का फूटा गुस्सा, कहा- बागियों ने BJP से डील की, वे वापस आएं तो मैं 1 घंटे के अंदर दूंगा इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बागियों को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अगर वे वापस लौटते हैं, तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे। उनके इस बयान ने बंगाल की सियासत में खलबली पैदा कर दी है।

 
Follow :
अभिषेक बनर्जी | Image: ANI

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बागी नेताओं को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अगर वे सभी 'दीदी'(ममता बनर्जी) के नेतृत्व को स्वीकारते हुए वापस टीएमसी में लौट आते हैं तो वह महज एक घंटे के भीतर अपने सभी राजनीतिक पदों से इस्तीफा देने को तैयार हैं।

टीएमसी में जारी बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी के इस बयान ने विपक्षी खेमे को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बागियों पर बीजेपी से सांठगांठ का भी आरोप लगाया।  

बीजेपी के साथ समझौता किया- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'आपको वही बोलना होगा जो बीजेपी की स्क्रिप्ट में लिखा है। तभी आप पुलिस से बच पाएंगे। अगर आप अभिषेक बनर्जी को बुरा-भला नहीं कहेंगे, तो पुलिस आपको नहीं छोड़ेगी। आप तभी सुरक्षित रहेंगे जब आप ऐसी बातें कहेंगे। जो लोग 4 तारीख के बाद पार्टी छोड़ रहे हैं, उन्हें 4 तारीख से पहले ही छोड़ देना चाहिए था क्योंकि मैं तो पहले भी था।'

July 18, 2026

ममता बनर्जी के भतीजे ने दिया खुला चैलेंज

उन्होंने आगे कहा, 'पार्टी 2024 में जीती थी। अगर 2026 के विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी अभिषेक बनर्जी की है, तो 2024 की जीत की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। आपको यह मानना ​​होगा। और अगर किसी को मुझसे कोई दिक्कत है, तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं 60 MLA चले गए, कुछ लोग चले गए, 20 MP चले गए। मैं आपको चुनौती देता हूं, ममता बनर्जी के पास वापस आ जाइए। मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। 24 घंटे छोड़िए, 1 घंटे दिए। आप यही कह रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी छोड़ देंगे तो हम पार्टी में लौट आएंगे। आप 3 बजे आइए; मैं 4 बजे पद छोड़ दूंगा।'

बागी नेताओं की मंशा पर उठाए सवाल

इतना ही नहीं, अभिषेक बनर्जी ने अपने इस खुले चैलेंज के साथ पाला बदलने वाले बागी नेताओं की मंशा पर भी सवालिया निशान लगाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये बागी नेता कभी लौटने वाले नहीं है, क्योंकि इनका असली मकसद घर वापसी का है ही नहीं। 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को एक और झटका, 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी; अब सदन में आधी से भी कम रह गई TMC की ताकत
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 23:41 IST