'2051 तक कौन जिंदा रहेगा...', परिसीमन बिल पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा, सीटों के अनुपात वाले प्रस्ताव पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने 2051 तक राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का अनुपात बनाए रखने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए। ममता बनर्जी ने कहा कि कोई नहीं जानता कि तब तक कौन जिंदा रहेगा।

 
Follow :
ममता बनर्जी | Image: ANI

Mamata Banerjee: महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस विधेयक को 'गंदा' (खराब) बताते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने विशेष रूप से 2051 तक सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने के प्रस्ताव पर तंज कसा और कहा कि कोई नहीं जानता तब तक कौन जिंदा रहेगा।

TMC लड़ी महिलाओं के अधिकार की लड़ाई- ममता

अपने बयान में ममता बनर्जी ने यह भी याद दिलाया कि महिला आरक्षण बिल तो पहले ही संसद से पारित हो चुका है। केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी है।

November 28, 2026

ममता बनर्जी ने बिल को बताया खराब

ममता बनर्जी ने कहा, 'यह एक गंदा (खराब) बिल है। कोई नहीं बता सकता कि 2051 तक वह जिंदा भी रहेगा या नहीं। हमने 'नारी शक्ति' के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी है। क्या आपको याद है कि लोकसभा के अंदर हम पर हमला हुआ था? जब मैं सांसद थी, तब का वह फुटेज निकाल कर देखिए! महिला आरक्षण विधेयक तो पहले ही पास हो चुका था।'

30 नवंबर से शुरू हो रहा विशेष सत्र

गौरतलब है कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़ा परिसीमन विधेयक दोबारा पेश करने की योजना बना रही है। यह विशेष सत्र सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी, जो 3 दिसंबर तक चलेगी।

भले ही सरकार ने अभी तक पूरा विधायी एजेंडा सामने नहीं रखा है, लेकिन परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चाएं जोरों पर हैं।

परिसीमन पर DMK- शरद पवार की NCP देगी BJP का साथ

परिसीमन विधेयक को लेकर अब तक केंद्र सरकार का विरोध कर रही एमके स्टालिन की डीएमके ने समर्थन का ऐलान कर दिया है। वहीं एनसीपी- (शरदचंद्र पवार) के भी इसके समर्थन करने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, रांची-पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर, 4 बच्चों समेत 13 की गई जान
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 November 2026 at 08:28 IST