रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, रांची-पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर, 4 बच्चों समेत 13 की गई जान

रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Jharkhand: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगढ़ के पैंकी इलाके के पास उस समय हुई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो दूसरी अज्ञात गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पैंकी के पास अचानक हुई इस भीषण भिड़ंत ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।

हादसे में एकमात्र बचे घायल की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एकमात्र जीवित बचे शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ पुलिस ने इस हादसे में 13 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। एसडीपीओ आलोक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मृतक नालंदा जिले के निवासी थे। घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड के जरिए कुछ मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा में 97 सांसदों की सीटें बदली: अमित शाह से मिलकर DMK ने परिसीमन बिल को दिया समर्थन, कांग्रेस कहां चुकी?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड