TCS Conversion: 'पत्नी को भेजो, जिससे वो प्रेग्नेंट...',धर्मांतरण मामले में पुरुष कर्मचारी ने किए सनसनीखेज खुलासे, कहा-मुझे जबरन टोपी पहनाकर नमाज...
TCS Conversion Case: पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि मेरी कोई संतान नहीं थी, इसलिए तौसीफ और दानिश ने मुझ पर निजी टिप्पणियां कीं और कहा दिया कि मैं अपनी पत्नी को उनके पास भेज दूं।
TCS Conversion Case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) में यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी न सिर्फ महिलाओं, बल्कि पुरुषों को भी निशाना बना रहे थे। कंपनी में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने अब जो बातें बताई वो हैरान कर देने वाली है। कर्मचारी ने खुलासा किया कि किस तरह उसे धार्मिक टोपी पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।
पीड़ित शख्स ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को उनके पास भेजे जिससे वह गर्भवती हो सके, क्योंकि मेडिकल इलाज के बाद भी उसका गर्भ नहीं ठहर रहा था।
‘जानबूझकर किया जा रहा था परेशान’
उसने बताया कि जब मैंने उनकी बात अनसुनी कर दी, तो उन्होंने मेरे बारे में हेड ऑफिस को झूठी रिपोर्ट भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझ पर कई तरीकों से दबाव बनाने की कोशिश की। मुझे एहसास हुआ कि वे ऑफिस में धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए मैंने उनका विरोध किया। इससे वे नाराज हो गए और उन्होंने जान-बूझकर मुझे और दूसरों को परेशान किया।
शख्स ने बताया कि मेरी कोई संतान नहीं थी, इसलिए तौसीफ और दानिश ने मुझ पर निजी टिप्पणियां कीं और कहा दिया कि मैं अपनी पत्नी को उनके पास भेज दूं। एक बहस के दौरान तौसीफ ने गुस्से में मुझ पर एक पंखा फेंक दिया और मुझे जान से मारने की धमकी दी। मैंने इसकी शिकायत HR से की। उन्होंने ऑफिस में महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां भी कीं।
‘देवी-देवताओं और धर्म का अपमान भी किया’
पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि 2022 से 23 मार्च 2026 तक, तौसीफ अत्तार, दानिश, शाहनवाज शेख और रजा मेमन ने मेरे करीब आने की कोशिश की। उन्होंने मेरे धर्म का अपमान किया, मुझे जबरदस्ती अपनी धार्मिक टोपी पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। वे हिंदू देवी-देवताओं और धर्म का अनादर भी करते थे।
उसने बताया कि किस तरह आरोपी उसका धर्म परिवर्तन करवाने के लिए उसे मांसाहारी भोजन खाने के लिए मजबूर करते थे। जब इसका विरोध किया जाता, तो ये लोग उसे अलग-अलग कार्यस्थलों पर परेशान करते और उसके खिलाफ साजिश रचते। उन्होंने हिंदू महिलाओं के बारे में भी भद्दी टिप्पणियां कीं।
कैसे हुआ मामले का पर्दाफाश?
TCS धर्मांतरण मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला कर्मचारी ने भी इसी ऑफिस के कुछ लोगों पर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया, जिसमें 7 महिला पुलिस अधिकारी हाउसकीपिंग स्टाफ (सफाई कर्मचारी) बनकर कंपनी में काम करती रही।
मामले में अब तक 12 पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है। वहीं, अब तक इस केस में 9 FIR दर्ज हुई। पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है है, जिसमें 6 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला प्रबंधक (संचालन) के तौर पर हुई है। इस पूरे कांड की मास्टरमाइंड निदा खान अब भी फरार है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 April 2026 at 13:48 IST