BREAKING: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बौरिकेड तोड़कर परिसर में घुसी कार, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बौरिकेड तोड़कर विधानसभा परिसर में एक कार घुस गई और विधानसभा स्पीकर की कार पर श्याही फेक भाग गई।

Follow :  
×

Share


Delhi Legislative Assembly | Image: News on AIR

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। सोमवार को बौरिकेड तोड़कर विधानसभा परिसर एक कार घुस गई। 2 नंबर गेट से गाड़ी अंदर घुसी और विधानसभा स्पीकर की कार पर श्याही फेक भाग गई। वारदात के बाद अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भागने में कामयाब हो गई।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार को एक गंभीर चूक सामने आई है। एक अज्ञात गाड़ी ने बैरियर तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुसपैठ कर दी। जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी 2 नंबर गेट से विधानसभा में दाखिल हुई। 
 

बौरिकेड तोड़कर परिसर में घुसी कार

दिल्ली पुलिस सोर्स के मुताबिक, एक कार ने सिक्योरिटी बैरियर तोड़कर जबरदस्ती दिल्ली असेंबली परिसर में घुसने की कोशिश की। फिलहाल हालात सामान्य है। आगे की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

 स्पीकर की कार पर फेंका स्याही

कार के अंदर से ही शख्स ने विधानसभा स्पीकर की कार पर स्याही फेंक दी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। स्याही फेंकने के बाद आरोपी गाड़ी के साथ घटनास्थल से भाग निकलने में सफल रहे। कार की रफ्तार काफी तेज थी, सुरक्षाबलों ने उसे रोकने कोशिश की मगर आरोपी ने रफ्तार और तेज कर दी और वहां से भाग निकला।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 15:10 IST