ओडिशा तट के पास बंगाल की खड़ी में हुआ बड़ा हादसा, समुद्र में डूबा जहाज, 24 में से 22 लोग लापता

ओडिशा तट के पास बंगाल की खड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। समंदर में पनामा का झंडा लगा कार्गो शिप डूब गया है। इस जहाज पर 24 लोग सवार थे जिनमें से सिर्फ 2 लोगों को ही बचाया जा सका है।

 
Follow :
जहाज MV Golden पर मिसाइल अटैक | Image: AP

ओडिशा तट के पास बंगाल की खड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। समंदर में पनामा का झंडा लगा कार्गो शिप डूब गया है। बताया जा रहा कि इस जहाज पर 24 लोग सवार थे जिनमें से सिर्फ 2 लोगों को ही बचाया जा सका है। जबकि 22 लोग लापता है जिनकी तलाश के लिए अब भारतीय नौसेना के साथ कोस्ट गार्ड के जवान भी जुट गए हैं। भारतीय तटरक्षक बल ने अपने एक बयान के जरिए बताया है कि इस जहाज का नाम एमवी ओशन विनर (MV Ocean Winner) है जिसमें 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी क्रू सवार थे। 

जहाज पारादीप तट से 240 समुद्री मील दूरी पर डूबा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जहाज डूबने से ठीक पहले ओडिशा में पारादीप तट से लगभग 240 समुद्री मील दूरी पर था जिसके बाद वहीं पर जहाज डूब गया। यह जहाज ओडिशा से सिंगापुर के लिए हेमेटाइट और मैग्नेटाइट जैसे लोहे के अयस्क लेकर जा रहा था। 

डूबने का कारण नहीं पता चला 

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि जहाज में कोई तकनीकी खराबी आई या खराब मौसम के सामने के कारण जहाज डूबा। लेकिन जहाज पर सवार 22 क्रू मेंबर्स के मिलने की चिंता सभी को सता रही है।  

भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना मिलकर कर रही खोज  

इस हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना मिलकर जहाज से लापता 22 लोगों की खोज में जुटी हुई है। इन लोगों की खोज तो सेना का सबसे बड़ा उदेश्य रहेगा ही, लेकिन इसके साथ ही जहाज के डूबने के पीछे के कारण का भी पता लगाने का काम सेना करेगी। 

इसे भी पढ़ें- Siliguri Corridor: परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, अमित शाह ने दिया 'सिलीगुड़ी कॉरिडोर' का सुरक्षा रोडमैप

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 August 2026 at 07:26 IST