BREAKING: जयपुर से बड़ी खबर, तालामोड़ के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 15 दबे; रेस्क्यू जारी

जयपुर ग्रामीण में तालामोड़ के पास एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में कई मजदूरों के अब भी दबे होने की आशंका है।

 
Follow :

राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हो गया है। शाहपुरा क्षेत्र में तालामोड़ के पास दीवार गिरने से 15 मजदूर मलबे में दब गए हैं। हादसे में 3 मजदूरों की मौत की सूचना आ रही है। कई मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 

सोमवार को ताला मोड के पास एक निर्माणाधीन रिजॉर्ट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस भीषण हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में कई मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई गई है। ये सारे मजदूर घटना के समय दीवार के पास ही काम कर रहे थे।

निर्माणाधीन रिजॉर्ट की दीवार गिरने से दबे मजदूर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत चंदवाजी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मलबे को हटाने का काम तेजी से शुरू किया।

June 29, 2026

मलबे के अंदर दबे कई मजदूर

मलबे के अंदर निकाल गए घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: 'पापा मुझे बचा लो',फोन कटा और...,बिहार की छात्रा की कोटा में संदिग्ध मौत

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 June 2026 at 13:46 IST