'पापा मुझे बचा लो', बेटी ने किया आखिरी कॉल, फोन कटा और..., JEE की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा की कोटा में संदिग्ध मौत

बिहार के अररिया जिले की 17 वर्षीय छात्रा जया श्री की राजस्थान के कोटा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से पहले उसका आखिरी कॉल कई सवाल खड़ कर रहे हैं। वो पिता से जान बचाने के लिए गुहार लगा रही थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mysterious death in kota bihar daughter jaya shree
बिहार की छात्रा की कोटा में संदिग्ध मौत | Image: X

राजस्थान के कोटा में IIT-JEE की तैयारी कर रही बिहार की अररिया जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 17 साल की जया श्री ने आखिरी कॉल में अपने पापा से जान बचाने के लिए गुहार लगाई थी। मगर हजारों किलोमीटर दूर बैठा पिता लाचार और बेबस था। इससे पहले की पिता अपनी बेटी के पास मदद के लिए पहुंच पाते उसकी मौत की खबर आ गई। जय श्री की मौत पूरा परिवार सदमे में हैं।

बिहार के अररिया जिले की 17 वर्षीय छात्रा जया श्री की राजस्थान के कोटा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16, पंजियार टोला की निवासी थी। रविवार को उसकी मौत की सूचना गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि जया श्री ने अररिया से कक्षा दसवीं पास करने के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा था। छह महीने पहले वह कोटा स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में रहकर जेईई की तैयारी कर रही थी।

रात 9 बजे तक जया बिल्कुल ठीक थी

जया के पिता योगेश पंजियार ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उनकी बेटी से सामान्य फोन पर बात हुई थी। जया ने कहा था कि वह मेस में खाना खाने जा रही है और उसके बाद मां से बात करेगी। वो हर दिन सोने से पहले अब मां को फोन जरूर करती थी। रात 10 बजे तक जब उसका फोन नहीं आया तो परिवार को चिंता होने लगी। मां ने कई बार बेटी को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

आखिरी कॉल में बताया मैं मरने वाली हूं

पिता योगेश पंजियार ने यह भी बताया कि शनिवार को जब रात 9 बजे जब जया से उनकी बात हुई तो वो खुश लग रही थी। उसने अपनी क्लास के बारे में बताया और कहा कि रात 9 बजे वो मां से बात करेगी। रात करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि जया गंभीर हालत में फ्लाईओवर के नीचे मिली है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद अस्पताल से जया ने पिता से करीब 30 सेकंड बात की। वह रो रही थी और कह रही थी, 'पापा, मुझे बचा लीजिए। मैं मरने वाली हूं। मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा है।'  इसके तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने फोन अपने पास ले लिया।

Advertisement

फ्लाईओवर के नीचे बदहवास अवस्था में मिली थी जया

रविवार सुबह जब परिजन कोटा रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी अस्पताल से मौत की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जया फ्लाईओवर के नीचे कैसे पहुंची और उसके साथ क्या घटना हुई। योगेश पंजियार ने कहा, पूरा सच पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। कोटा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

मौत के पीछे छिपा कई सवाल

बेटी की संदिग्ध मौत परिवार को गहरा सदमा लगा है। माता-पिता से लेकर परिजनों रा रो-रोकर बुरा हाल है। जया दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह सिर्फ अपने माता-पिता की ही नहीं, बल्कि पूरे पंजियार टोले की उम्मीद थी। आंखों में एक सफल इजीनियर बनने का सपना और दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर बिहार से राजस्थान पहुंची थी। मगर नियति कुछ और ही मंजूर था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सगाई से पहले BF संग उदयपुर ट्रिप, केतन से ऐंठे 1 करोड़; जांच में खुलासा!

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड