जयपुर में CM भजनलाल शर्मा का काफिला गुजरने से पहले बड़ा हादसा, रुके ट्रैफिक में घुसी तेज रफ्तार स्लीपर बस; 8 गाड़ियों में मारी टक्कर
जयपुर में CM भजनलाल शर्मा का काफिला गुजरने से पहले बड़ा हादसा हो गया। जानकारी मिल रही है कि रुके ट्रैफिक में तेज रफ्तार स्लीपर बस घुस गई, जिसमें 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
- भारत
- 2 min read
जयपुर में CM भजनलाल शर्मा का काफिला गुजरने से पहले बड़ा हादसा हो गया। जानकारी मिल रही है कि रुके ट्रैफिक में तेज रफ्तार स्लीपर बस घुस गई, जिसमें 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक को मुख्यमंत्री के काफिले के निकलने के लिए रोका गया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने 6 लोगों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला है।
एक युवक गंभीर रूप से घायल
शनिवार को अहमदाबाद से खाटू और फिर हरिद्वार जा रही धार्मिक यात्रा बस के सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थिति चिंताजनक होने पर उसे आगे के उपचार के लिए SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बस चालक मौके से फरार
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यात्रा में शामिल परिवार खाटू दर्शन के लिए जा रहे थे और कई यात्री बस में सवार थे।
पुलिस जांच में शुरुआती जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होना प्रमुख कारण दिख रहा है। थाना प्रभारी (SHO) उदय यादव ने बताया कि हादसा ओवरस्पीड और अचानक रुके ट्रैफिक के कारण हुआ। "सड़क पर ट्रैफिक रुक गया था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी," उन्होंने कहा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 May 2026 at 21:30 IST