अपडेटेड 2 March 2026 at 14:54 IST
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल की जंग के बाद मिडिल-ईस्ट में फंसे कई भारतीय, महाराष्ट्र के पर्यटकों की सामने आई LIST
Maharashtra Tourists Stuck: भारत के हजारों पर्यटक इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण दुबई और सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। क्योंकि फ्लाइट कैंसिल होने से वहां मौजूद लोग एयरपोर्ट पर ही बैठे हैं और उन्हें वहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानें अब क्या होगा?
Flight Cancellations India: इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने मिडिल ईस्ट में हवाई सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित करके रख दिया है, इसका सीधा असर भारत तक इसलिए पहुंचा क्योंकि, भारत के हजारों पर्यटक दुबई और सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। एयरपोर्ट पर बैठे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के सैकड़ों पर्यटक भारत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से गए सैकड़ों पर्यटक दुबई और सऊदी अरब में फंस गए हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पर्यटक छुट्टियां मनाने और धार्मिक यात्रा पर गए थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से वो घर नहीं लौट पा रहे। दुबई और अबू धाबी जैसे हब बंद होने से वैश्विक उड़ानें बाधित हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के कई जिलों से पर्यटक भारत नहीं आ पा रहे और एयरपोर्ट पर ही फंसे हैं।
महाराष्ट्र के पर्यटक विदेशों में फंसे
- जळगाव: 62 पर्यटक दुबई में फंसे।
- सांगली: 30 पर्यटक दुबई में फंसे।
- सोलापुर: 43 पर्यटक दुबई में फंसे।
- नागपुर: 43 पर्यटक सऊदी अरब में फंसे।
- कोल्हापुर: 100 पर्यटक दुबई में फंसे।
- संभाजी नगर: 150 पर्यटक दुबई में फंसे।
- ठाणे: 25 पर्यटक दुबई में फंसे।
- लातूर-नाशिक-धाराशिव: 25-30 पर्यटक दुबई में फंसे।
ये पर्यटक एयरपोर्ट या होटलों में इंतजार कर रहे हैं। कई ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से उनका शेड्यूल बिगड़ गया है। क्योंकि एयर इंडिया ने UAE, सऊदी अरब, इजराइल और कतर की उड़ानें स्थगित कर दी हैं।
मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बैठे पर्यटक
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इंडिगो और एयर इंडिया ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका की फ्लाइट्स रोकीं हुई हैं। बता दें दुबई दुनिया का सबसे बिजी अंतरराष्ट्रीय हब है, जिसके बंद होने से हजारों यात्री प्रभावित हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी उड़ानें रद्द हुईं। एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर कहा कि मिडिल ईस्ट के हालात से पश्चिम की उड़ानें प्रभावित हैं।
संघर्ष लंबा चला तो और बढ़ेगी दिक्कत
फिलहाल एयरपोर्ट पर फंसे लोगों को वैकल्पिक रूट्स की जानकारी दी जा रही है, लेकिन संघर्ष लंबा चला तो समस्या बढ़ सकती है। हालांकि एयरलाइंस रिफंड और रीशेड्यूलिंग दे रही हैं। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति पर नजर रख रहा है। लेकिन फ्लाइट्स कैंसल होने की वजह से वहां इंतजार कर रहे लोगों का बुरा हाल है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 14:54 IST