Maharashtra: समंदर में कर रहे थे मस्ती, तभी लहरों में फंस गए 8 टूरिस्ट... डूबने से 4 लोगों की मौत, कर्नाटक से पिकनिक मनाने आया था परिवार

कर्नाटक के बेलगाम और कुडाल से कुछ टूरिस्ट सिंधुदुर्ग घुमने आए थे। मगर एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। समुद्र में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की तालाश जारी है।

Follow :  
×

Share


सिंधुदुर्ग में समुद्र में डूबने से 4 लोगों की मौत | Image: Republic

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पिकनिक मनाने आए परिवार की खुशियों उस समय मातम में बदल गई, जब 8 लोग समुद्रर की तेज लहरों में समा गए। यह घटना मुंबई से 490 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित शिरोडा-वेलागर बीच पर शाम करीब 4 बजे हुई।


कर्नाटक के बेलगाम और कुडाल से कुछ टूरिस्ट सिंधुदुर्ग घुमने आए थे। शनिवार को सभी पर्यटक शिरोडा-वेलागर बीच पर पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान आठ लोग समुद्र की लहरों में मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और तेज लहरों अपने साथ सभी को ले गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया।

मरने वालों में दो बच्चे

स्थानीय लोगों की मदद से एक 16 साल की लड़की को बचा लिया गया। मगर हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं, चार की तालाश फिलहाल जारी है। मरने वाले में दो बच्चे भी शामिल है।  पुलिस ने यह जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद, पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया।  स्थानीय मछुआरे और ग्रामीण भी लापता लोगों की तलाश में मदद कर रहे हैं।

लापता लोगों की तालाश जारी

हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि सिंधुदुर्ग जिला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोग समुद्र तटों का आनंद लेने पहुंचते हैं। समुद्र किनारे लोग यहां परिवार के साथ समय बिताने आते है, मगर इस घटना के बाद पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है। वहीं,  प्रशासन ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समुद्र तटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: आगरा : मातम में बदला दुर्गा मूर्ति विसर्जन का उत्सव, नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत, 8 की तालाश जारी

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 October 2025 at 22:00 IST