Maharashtra News: दिवाली से पहले देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें

Maharashtra News: हालांकि, यह नियम शराब की दुकानों, बार परमिट रूम, हुक्का पार्लर और कंट्री बार के लिए नहीं है। ये सभी अपने तय समयानुसार खुलेंगी और समय पर ही बंद हो जाएंगी।

Follow :  
×

Share


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस | Image: Devendra Fadnavis/X

Maharashtra News: अभी त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि के बाद दिवाली समेत अन्य पर्व भी आएंगे। इस बीच महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी खुशखबरी दी है।

जी हां, मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के निर्णय के मुताबिक, अब राज्य में दुकानें 24 घंटे खुल सकेंगी। इसके अलावा आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर समिति की भी बैठक हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...

महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग का फैसला

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने प्रदेश में दुकानों की खुले रहने की टाइमिंग को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग ने निर्णय लिया है कि अब महाराष्ट्र में दुकानें 24 घंटे खुल सकेंगी। इनमें दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। इससे पर्व और त्योहारों पर देर रात तक बाजार करने वालों के लिए फायदा होगा। वहीं, दुकानदारों की भी कमाई बढ़ेगी।

हालांकि, यह नियम शराब की दुकानों, बार परमिट रूम, हुक्का पार्लर और कंट्री बार के लिए नहीं है। ये सभी अपने तय समयानुसार खुलेंगी और समय पर ही बंद हो जाएंगी।


महाराष्ट्र में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं 

इसके अलावा आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक भी हुई। इसकी खास जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए सीएम फडणवीस ने बताया - आज मुंबई में कैबिनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें महाराष्ट्र की उन प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा और उन्हें गति प्रदान की गई जो हमारे आर्थिक विकास के लिए केंद्रीय हैं। 


उन्होंने आगे बताया कि इस बात पर जोर दिया गया कि प्रत्येक सड़क न केवल गंतव्यों को जोड़े, बल्कि शुरुआत से ही उचित भूमि अधिग्रहण और सावधानीपूर्वक योजना के साथ विकास का एक इकोसिस्टम भी बनाए। सीएम ने बताया कि निर्देश दिया कि नागपुर-चंद्रपुर राजमार्ग को सुरजागढ़ परियोजना तक बढ़ाया जाए, साथ ही सभी चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। 
वर्तमान में, पूरे महाराष्ट्र में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चल रही हैं, जो पूरी होने पर अर्थव्यवस्था को भारी बढ़ावा देंगी। 

 

ये भी पढ़ें - MSP Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के बाद मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, राष्ट्रीय दलहन मिशन को मंजूरी

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 1 October 2025 at 22:42 IST