iPhone की जिद्द या कुछ और? घटना से पहले कुणाल की मां का पोस्‍ट-एकतरफा रिश्ते से बाहर निकल जाना ही...,पहाड़ी से कूदकर तीन लोगों की हुई थी मौत

कुणाल चंदगुडे की मां संगीता अपने आखिरी वीडियो में रिश्तों में बढ़ती दूरी और कड़वाहट को लेकर खुलकर अपनी बात कहती नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद अब कुणाल के आत्महत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

 
Follow :
iPhone की जिद्द या कुछ और? घटना से पहले कुणाल की मां का आखिरी वीडियो वायरल | Image: Republic

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से पिछले दिनों एक दर्दनाक घटना सामने आई। 18 साल कुणाल चंदगुडे ने iPhone की EMI और पैसों के विवाद के बाद खवड्या पहाड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके माता-पिता भी जान गंवा बैठे। तीनों की मौत हो गई। घटना से ठीक एक रात पहले कुणाल की मां संगीता चंदगुडे ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था। अब वीडियो सामने आने के बाद इस कहानी ने नया मोड़ लिया है।

संगीता चंदगुडे अपने आखिरी वीडियो में रिश्तों में बढ़ती दूरी और कड़वाहट को लेकर खुलकर अपनी बात कहती नजर आई। वीडियो में वे कहती हैं, “रोटी दोनों तरफ से सेंकी जाए, तभी स्वादिष्ट लगती है। उसी तरह रिश्ते भी दोनों तरफ से निभाए जाने चाहिए। अगर सामने वाला आपके प्यार और भावनाओं की कद्र नहीं करता, तो ऐसे रिश्ते में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे एकतरफा रिश्ते से बाहर निकल जाना ही बेहतर है।”

कुणाल की मां का आखिरी वीडियो ने खड़े किए सवाल

बता दें कि कुणाल की मां संगीता अपना यूट्यूब चैनल चलाती थीं। चैनल पर उनके बेटे कुणाल के साथ भी कई वीडियो हैं, जिनसे मां-बेटे की गहरी बॉन्डिंग साफ झलकती है। एक वीडियो में कुणाल अपनी मां के पैर धोते और उनकी आरती उतारते नजर आते हैं। ऐसे हंसते-खेलते परिवार में बेटे द्वारा इतना खौफनाक कदम उठाने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आत्महत्या की वजह सिर्फ आईफोन की जिद्द थी या इसके पीछे कुछ और भी था।

बेटे को हद से ज्यादा प्यार करती थी मां संगीता

मां संगीता बेटे कुणाल को हद से ज्यादा प्यार करती थीं। यूट्यूब चैनल पर वो कई वीडियो अपलोड की हैं, जिसमें बेटे के लिए पसंदीदा खाना बनाते नजर आ रही है तो कभी उसके कपड़े सहेज रही है। हादसे वाले दिन भी पहाड़ी पर बेबस मां ने न सिर्फ अपने बेटे के आगे हाथ जोड़े, बल्कि उसके पैर पकड़ने तक की बात कही। इस घटना का वीडियो रूह कंपा देने वाला है।

बेटे के लिए मंगलसूत्र तक निकालकर फेंक दी मां

मृतक कुणाल की मां संगीता रोते हुए अपने बेटे से पहाड़ी से हटने की गुहार लगाती रही यहां तक कि वो बेटे के लिए पति का साथ छोड़ने के लिए भी तैयार हो गई। एक वीडियो में वो अपने बेटे से कर रही थी, ' तुम्हारा अपने पिता से झगड़ा है, देखो मैं मंगलसूत्र उतारकर फेंक देती हूं। मैं तुम्हारे पिता को छोड़ दूंगी बस तुम मेरे साथ आओ। हम साथ रहेंगे, पर मुझे मत छोड़ना।'

एक पल खत्म हो गया पूरा परिवार

इतना ही नहीं, मां उससे कहती है कि बेटा मैं तेरे पैर पड़ती हूं, तू वापस आ जा, रुक जा ऐसा मत कर। लेकिन बेटे ने उनकी एक न सुनी और छलांग लगाकर अपनी जिंदगी को एक झटके में खत्म कर दिया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की मौत हो गई। पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरते देख मां का कलेजा फट गया। उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। कुछ ही समय में पूरा परिवार 150-200 फीट गहरी खाई में गिर कर खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें: गिड़गिड़ाती रही मां और बेटे ने लगा दी छलांग, घटना से चंद पहले का VIDEO

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 August 2026 at 09:11 IST