अपडेटेड 25 August 2024 at 14:37 IST

Maharashtra: मुख्य आरोपी फरार जबकि 4 लोग गिरफ्तार, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

महाराष्ट्र के धाराशिव में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

Follow :  
×

Share


धाराशिव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार | Image: PTI/representative

महाराष्ट्र के धाराशिव में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार अपराह्न में हुई जब किशोरी एक किराने की दुकान पर जा रही थी।

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि…

मुख्य आरोपी विजय घाडगे (25) लड़की का परिचित था तथा उसने उसे अपने घर में बुलाया। उस समय घाडगे के घर पर चार अन्य लोग भी उपस्थित थे। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि पहले घाडगे ने लड़की से दुष्कर्म किया और उसके बाद दो अन्य लोगों ने उसका यौन शोषण किया।

लड़की ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार के सदस्यों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो इसी इलाके के रहने वाले हैं जबकि घाडगे फरार है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - Live: PM मोदी ने 11 लाख नई लखपति दीदियों को सौंपे प्रमाण पत्र

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 August 2024 at 14:37 IST