अपडेटेड 5 April 2025 at 13:58 IST

'मेरे सभी महाराष्ट्र सैनिकों को...', भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे ने MNS कार्यकर्ताओं को भेजा संदेश; जानिए क्या लिखा

महाराष्ट्र में MNS पार्टी के कार्यकर्ता मराठी भाषा सीखने को लेकर आंदोलन कर रहे थे। फिलहाल राज ठाकरे ने आंदोलन रोकने की अपील की है।

Follow :  
×

Share


एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे | Image: X

Maharashtra News: महाराष्ट्र में हालिया दिनों में कई घटनाक्रम आए, जहां मराठी भाषा नहीं बोलने पर विवाद खड़ा किया गया। खासकर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने इसका जिम्मा ले रखा था और MNS पार्टी के कार्यकर्ता मराठी भाषा सीखने को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इन्होंने कई जगहों पर मराठी भाषा नहीं आने वालों को चेतावनी दी थी। विवाद के बीच राज ठाकरे ने अब अपने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश लिखा है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को मराठी मुद्दे पर एक बार फिर सशक्त आवाज उठाने के लिए बधाई दी है। हालांकि पत्र के जरिए राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से मराठी भाषा को लेकर आंदोलन निरस्त करने की अपील भी की है।

राज ठाकरे ने पत्र में क्या-क्या लिखा?

राज ठाकरे में अपने पत्र में लिखा- 'गुढ़ीपाडवा बैठक में मैंने आपको आदेश दिया था कि आप देखें कि क्या महाराष्ट्र के बैंकों में मराठी में लेन-देन हो रहा है और यदि नहीं तो उस बैंक के प्रशासन को सूचित करें। अगले दिन से आप महाराष्ट्र में हर जगह बैंकों में गए, मराठी पर जोर दिया येअच्छा था। इससे ये संदेश गया कि मराठी भाषा और मराठी लोगों को कोई हल्के में नहीं ले सकता, साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की संगठनात्मक ताकत भी दूर-दूर तक है। लेकिन अब इस आंदोलन को रोकने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि हमने इन मामलों में पर्याप्त जागरूकता पैदा कर ली है और संवेदनशीलता दिखा दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्या हो सकता है। अब मराठी लोगों को जिद करनी चाहिए और अगर हमारा मराठी समाज संतुष्ट नहीं है तो हम ये आंदोलन क्यों करें?'

इसी पत्र में राज ठाकरे लिखते हैं- ‘महाराष्ट्र के सिपाहियों, अभी आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि जहां भी नियमों का पालन नहीं होता है और किसी मराठी मानुष का अपमान होता है, तो फिर मेरे महाराष्ट्र के सैनिकों को उनसे चर्चा करने के लिए वहां जाना चाहिए।’

यह भी पढे़ं: फिर पहचान पर बवाल! हिंदू नाम, भगवा झंडे... मगर होटलों के मालिक कोई और

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 13:58 IST