अपडेटेड 30 November 2024 at 18:41 IST

BREAKING: महाराष्ट्र के कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची घर

कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे इस समय सतारा में अपने गांव में हैं। यहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर आई है।

Follow :  
×

Share


Eknath Shinde | Image: PTI/File

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ी खबर है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे इस समय सतारा में अपने गांव में हैं। यहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। इसके बाद उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम शिंदे के घर पहुंची है। 

सतारा में हैं एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे इन दिनों सतारा में हैं। बीते दिनों वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। यहां वह गृह मंत्री अमित शाह के घर आयोजित बैठक में शामिल हुए। दिल्ली से लौटने के बाद एकनाथ शिंदे कुछ देर मुंबई में ठहरे और फिर अचानक ही सतारा के लिए निकल गए थे। 

CM पद को लेकर बना सस्पेंस

गौरतलब है कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ते का समय हो गया है, लेकिन महायुति के बीच अबतक CM पद को लेकर बात नहीं बन पाई। वैसे तो महाराष्ट्र में बीजेपी के हाथ बाजी है, लेकिन एकनाथ शिंदे भी खाली हाथ नहीं चाहते हैं। इस बीच महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा है। एकनाथ शिंदे के उनके गांव गए पर सस्पेंस और बढ़ गया। 

बता दें कि दिल्ली के बाद मुंबई में भी महायुति की बैठक होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। ऐसी अटकलें लगाने जा रही थीं कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद को लेकर बने गतिरोध से नाराज हैं। हालांकि, शिंदे की शिवसेना ने इन उनकी नाराजगी की खबरों को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि वह अस्वस्थ महसूस करने की वजह से गांव गए थे।

एकनाथ शिंदे ने बुधवार (27 नवंबर) को महाराष्ट्र के CM पद को लेकर अपना रूख साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी राज्य का अगला मुख्यमंत्री घोषित करेगा, वह उसका पूरी तरह समर्थन करेंगे। 

5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

इस बीच खबर ये भी आ रही है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का शपथ समारोह पांच दिसंबर को हो सकता है। इससे पहले बीजेपी और फिर महायुति की बैठक होगी। इसमें औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, BJP विधायक दल की बैठक सोमवार को होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण का संभावित समय शाम 5 बजे रखा गया है।

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे की सुई कहां अटकी? महाराष्ट्र के लिए अगले कुछ घंटे अहम, शिवसेना प्रमुख ले सकते हैं फैसला

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 17:44 IST