Maharastra: भिवंडी में कैमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में ऊंची-ऊंची लपटें देख घबराए लोग, मची अफरा-तफरी-VIDEO

भिवंडी ग्रामीण इलाके के माचा कंपाउंड में एक केमिकल फैक्ट्री और तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई, जिसके बाद ऊंची-ऊची लपटें आसमान में उठने लगी।

Follow :  
×

Share


भिवंडी में कैमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग | Image: ANI

महाराष्ट्र के औद्योगिक क्षेत्र भिवंडी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कैमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई, जिसके बाद ऊंची-ऊची लपटें आसमान में उठने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।

भिवंडी ग्रामीण इलाके के माचा कंपाउंड में एक तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में धुआं और लपटें आसमान को छूती नजर आ रही हैं। देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने वाली यह आग अभी तक पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है।

भिवंडी में तेल गोदाम में भीषण आग

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चला रही हैं। पानी का लगातार छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन आग की तीव्रता और केमिकल पदार्थों की मौजूदगी के कारण बुझाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। आग की लपटें और काले धुएं का गुब्बार रोंगटे खड़े कर देने वाली है। अभी तक पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है।

आसमान में छाया काले घुएं का गुब्बार

खैरियत है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आसपास के कारखानों और गोदामों को खाली कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दमकल दलों को बुलाने की तैयारी कर ली गई है। यह घटना भिवंडी के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठा रही है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर झलका पीड़ितों का दर्द
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 April 2026 at 12:55 IST