'बिजली के खंभे पर डाली खाट और गद्दा फिर जो किया...', घर से सटे पोल को हटाने के लिए किसान का अनोखा प्रदर्शन, VIDEO

अमरावती के सोनारी गांव में एक किसान बिजली के खंभे पर खटिया लगाकर अनोखी भूख हड़ताल शुरू की है। अपनी मांग को लेकर किसान कड़ी धूप में भी खंभे पर बैठा रहा।

Follow :  
×

Share


महाराष्ट्र के अमरावती के सोनारी गांव में एक किसान ने अनोखी भूख हड़ताल शुरू की है। अपनी मांग को लेकर किसान ने प्रदर्शन का जो तरीका अपनाया है उसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। जान जोखिम में डालकर किसान अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मामला चांदुर बाजार तालुका का है।

अमरावती के सोनारी गांव में एक किसान बिजली के खंभे पर खटिया लगाकर अनोखी भूख हड़ताल शुरू की है। चांदुर बाजार तहसील अंतर्गत आने वाले किसान विलास चर्जन ने बिजली के खंभे पर खाट लगा डाला और उस पर कड़ी धूप में चढ़कर बैठ गया। किसान घर के सामने लगे बिजली के खंभे को हटाने की मांग कर रहा है।

बिजली के खंभे पर बैठा किसान

मांगे पूरी नहीं होने पर किसान ने सोमवार, 27 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू कर दी। जान जोखिम में डालकर किसान बिजली के खंभे पर खटिया लगाकर उस पर बैठ गया। यह घटना अमरावती जिले के चांदुर बाजार तालुका के सोनेरी में घटी। इससे पहले किसान चर्जन ने कुएं में बैठकर विरोध जताया था।

क्या है किसान की मांग?

अब बिजली के खंभे को हटाने के मामले में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर चर्जन ने यह अनोखी भूख हड़ताल शुरू की है किसान के मुताबिक, बिजली की महावितरण कंपनी ने इस बिजली के खंभे को हटाने के NOC भी दे दिया है। उसके बाद भी प्रशासन ने यह बिजली का खम्बा अब तक नहीं हटाया है। 

यह भी पढ़ें: 'महाकुंभ आओ, घर वापसी...', मौलाना शहाबुद्दीन पर बाबा बागेश्वर का पलटवार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 14:41 IST