Maharashtra: ठाणे जिले में विवाह समारोह में जा रही बस पलटी, 10 लोग घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे कसारा घाट पर उस समय हुई जब बस में करीब 20 लोग सवार होकर मुंबई के कफ परेड से नासिक के सिन्नर में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि…
कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि चिंतामनवाड़ी मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें शाहपुर और अन्य शहरों पर स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 11:17 IST