अपडेटेड 1 February 2025 at 09:42 IST

Mahakumbh 2025: ‘कृष्ण-अर्जुन पॉडकास्ट’ के जरिए दिया गीता का ज्ञान

महाकुंभ में विविध धार्मिक आयोजनों के बीच शुक्रवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के शिविर में एक रोचक ‘कृष्ण-अर्जुन पॉडकास्ट’ का आयोजन किया गया।

Follow :  
×

Share


Mahakumbh 2025: ‘कृष्ण-अर्जुन पॉडकास्ट’ के जरिए दिया गीता का ज्ञान | Image: ANI

महाकुंभ में विविध धार्मिक आयोजनों के बीच शुक्रवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के शिविर में एक रोचक ‘कृष्ण-अर्जुन पॉडकास्ट’ का आयोजन किया गया जिसके जरिए युवाओं को गीता का ज्ञान देकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि ‘स्टार प्लस’ चैनल के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले सौरभ राज जैन ने इस पॉडकास्ट के जरिए अपने अनुभवों के आधार पर युवाओं को जीवन की मुश्किलों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

‘गीता उत्सव’ कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 स्थित इस शिविर में ‘गीता उत्सव’ कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक और विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों के जरिए संस्थान की साध्वियों ने प्रतिभागियों को गीता के जीवन सूत्र समझाए। इसी पॉडकास्ट में साध्वियों ने गीता के सिद्धांतों को वैज्ञानिक और रोचक तरीके से समझाने के लिए मंच पर कई प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों ने ब्रज शैली वाली होली खेली। इस दौरान रंगों की बौछार के साथ संस्थान की म्यूजिक टीम ने हरि-कीर्तन भी प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें - Paneer: पनीर किसे नहीं खाना चाहिए? ये लोग हो जाएं सतर्क

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 February 2025 at 09:42 IST