IIT Baba: म‍हाकुंभ वाले IIT बाबा उर्फ अभय सिंह ने कर ली कोर्ट मैरिज, पत्‍नी प्रतीका भी है इंजीनियर; कैमरे के सामने दोनों ने बताया फ्यूचर प्‍लान

महाकुंभ में वायरल हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ब्रह्मचर्य की बात कहने वाले आईआईटी बाबा ने शादी कर ली है।

Follow :  
×

Share


IIT Baba: म‍हाकुंभ वाले IIT बाबा उर्फ अभय सिंह ने कर ली कोर्ट मैरिज, पत्‍नी प्रतीका भी है इंजीनियर; कैमरे के सामने दोनों ने बताया फ्यूचर प्‍लान | Image: Instagram

IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ में वायरल हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ब्रह्मचर्य की बात कहने वाले आईआईटी बाबा ने शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक बीते फरवरी माह में उन्‍होंने कर्नाटक की रहने वाली प्रतीका नाम की युवती से शादी की है। प्रतीका भी पेशे से इंजीनियर हैं। शादी के बाद वो पहली बार तब देखे गए जब हरियाणा के झज्जर में KYC करवाने वो एक बैंक पहुंचे थे।

इसके अलावा उन्‍हें उस वक्‍त भी पत्‍नी प्रतीका के साथ देखा गया था जब वो अपने पिता के चैंबर में पहुंचे थे। बता दें कि अभय सिंह के पिता एक वकील हैं। सूत्रों की मानें तो आईआईटी बाबा अभय सिंह और प्रतीका ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर हिमाचल के अघंजर महादेव मंदिर में जाकर शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की।

प्रतीका ने बताया अभय सिंह में क्या पसंद आया उनको, आगे का क्या है प्‍लान?

एक वेबसाइट से खास बातचीत में प्रतीका ने बताया कि एक साल पहले वो अभय सिंह से मिली थीं। उन्‍हें उनका नेचर बहुत पसंद आया। हम दोनों ने एक दूसरे को समझा और फिर शादी करने का फैसला लिया। उन्‍होंने कहा, हम अपने सास-ससुर से मिलने झज्जर पहुंचे हैं। फ्यूचर प्‍लान बताते हुए प्रतीका ने कहा कि हम सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का विचार कर रहे हैं। वहीं शादी को लेकर अभय सिंह ने कहा कि इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं थी। हम दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं। फिलहाल सादगी से रह रहे हैं।

सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

आईआईटी बाबा अभय सिंह जब अपने पिता से मिलने उनके चेंबर पहुंचे तो वहां उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु  की रहने वाली हैं। दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। अभय सिंह ने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “नॉलेज को कम्बाइन किया जाएगा। यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर फोकस रहेगा। सबसे जरूरी है क्लियर विजन।

महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए थे आईआईटी बाबा

महाकुंभ शुरू होने से पहले तक अभय सिंह गुमनाम जिंदगी जी रहे थे। महाकुंभ में जूना अखाड़ा से जुड़े रहने के कारण अभय सिंह को मीडिया तक अपनी बात रखने में ज्यादा समय नहीं लगा। जब अभय सिंह ने आईआईटी से पढ़ाई करने और लाखों का पैकेज छोड़कर साधु बनने की बात बताई तो देखते ही देखते वो सुर्खियों में आ गए थे।

साथ ही उन्हें IIT बाबा के नाम से एक नई पहचान मिल गई। मीडिया से घिरे रहने वाले आईआईटी बाबा ने अपने इंटरव्यू में कई ऐसे बयान दिए, जिसकी वजह से वो चर्चाओं में आ गए। एक दिन ऐसा भी हुए की उन्हें अपने अखाड़े से भी निकाल दिया गया।

मोनालिसा ने भी हाल ही में की है मुस्‍लिम ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी

प्रयागराज महाकुंभा में फेमस हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा ने भी हाल ही शादी रचाई थी। उसने केरल के मंदिर में मुस्लिम प्रेमी फरमान खान के साथ विवाह किया था। दोनों की शादी पर काफी बवाल हुआ और लव जिहाद के आरोप लगे।

इसे भी पढ़ें- VIDEO: मेटिंग के बाद जिंदा खा जाती है ये Female, फिर भी संबंध बनाने के लिए जान की बाजी लगाता है Male

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 16:23 IST