मोहर्रम के जुलूस में क्रेन पर वैन लटकाई और किया ब्लास्ट, VIRAL VIDEO देख प्रशासन के फूले हाथ पैर, शोएब समेत 4 गिरफ्तार; पुलिस ने निकाली परेड
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान करीब 40 फीट हवा में लटकी कार में ब्लास्ट करने का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शोएब, तालीम और क्रेन मालिक समेत 4 को गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 3 min read
सत्य विजय सिंह
मोहर्रम के खास मौके पर आमतौर पर जुलूस के दौरान सौहार्द के लिए झांकी निकाली जाती है, लेकिन उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जो सौहार्द से कोसों दूर था। बड़नगर के जुलूस में एक करीब 40 फिट की ऊंचाई पर क्रेन द्वारा लटकी कार में बम विस्फोट कर दो युवक झंडे फहराते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि 23 जून की रात बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन में विस्फोट किया गया और उस गाड़ी को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। इस दौरान वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजक शोएब, तालीम और क्रेन मालिक समेत 4 को गिरफ्तार करके उनकी परेड निकाली है।
एडिशनल एसपी करण दीप सिंह ने क्या कहा?
बड़नगर की घटना पर एडिशनल एसपी करण दीप सिंह ने कहा 'देखिए रात को जो जुलूस निकला है उसमें एक घटना सामने आई है जिसमें जेसीबी से एक गाड़ी को उठा के उसमें पटाखे जला के उसमें विस्फोटक एक ब्लास्ट किया गया है, उसमें हमने बीएनएस के तहत धारा 125, 285, 286 और 287 के अंतर्गत हमने अपराध पंजीबद्ध किया है।
आगे उन्होंने कहा 'हमने चार नामजद आरोपी बनाए हैं, जिसमें जो ऑर्गेनाइजर शोहेब खान को हमने आरोपी बनाया है। इसके अलावा जो लड़के गाड़ी के ऊपर खड़े होकर झंडे लड़ा रहे हैं, तालीम खान और जाहिद खान उनको भी हमने आरोपी बनाया है। इसके अलावा जो क्रेन मालिक जो गोपाल माली है, उसको भी हमने आरोपी बनाया है। चारों आरोपियों को जल्दी हम राउंड अप कर लेंगे और इसके अलावा जो और भी विवेचना में आए गए तथ्य उन सब पर कार्रवाई की जाएगी।'
एक्सप्लोसिव की कोई भी अनुमति नहीं
जुलूस के लिए बात हैं कि यह तय राहत है कि इतने लोग रहेंगे इस रूट के थ्रू जाएंगे, लेकिन एक्सप्लोसिव की कोई भी अनुमति जो है इन्होंने नहीं ली हुई थी ये गैर कानूनी है इसीलिए हमने एफआईआर करी है और तुरंत उनकों गिरफ्तारी करके आगे की विवेचना की कार्रवाई की जाएगी।
इस तरीके से स्टंट करके क्या मैसेज देना चाह रहे थे?
इस सवाल के जवाब में करण दीप सिंह ने कहा 'देखिए अभी प्राथमिक जांच में सामने आया है ये सभी अखाड़ों का आपस में एक कंपटीशन चलता रहता है। ज्यादा से ज्यादा व्यूज के लिए जनता को अट्रैक्ट करने के लिए ऐसे काम करते हैं, स्टंटबाजी करते हैं, ताकि जनता में इनका जो है नाम हो और ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोर सके और लोगों को अट्रैक्ट कर पाएं।
विस्फोटक के लिए मल्टीपल रॉकेट्स का इस्तेमाल?
करण दीप सिंह ने कहा ने कहा 'अभी प्राथमिक जांच में जो समझ में आ रहा है कि इसमें जो दीपावली में हम जो रॉकेट्स यूज़ करते हैं, तो मल्टीपल रॉकेट्स एक साथ जब चलते हैं, क्योंकि गाड़ी बंद है, उसके कांच लगे हुए हैं तो अंदर एक गैस प्रोड्यूस हो जाती है एकदम से और जब प्रेशर बहुत बढ़ जाता है, तो एकदम से फिर कांच तोड़ के वो बाहर आया है तो ऐसा विजुअल इसलिए वो ब्लास्ट जैसा विजुअल सामने आ रहा है। बट इसमें जो प्राथमिक जांच में पता चला है इसमें दीपावली वाले रॉकेट्स यूज़ किए हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 18:59 IST