'जब पिछड़े मारे जाते हैं तो उसे क्रिमिनल बताया जाता है, हत्या हत्या होती है, सरकार भी...', भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में बिहारी में सियासी हलचल लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब इस मामले में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा सरकार को भी हत्या का अधिकार नहीं है।
- भारत
- 3 min read

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी मामले ने जोरदार तूल पकड़ा हुआ है। इस एनकाउंटर को लेकर बिहार पुलिस सवालों के घेरे में हैं और कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।
कथित एनकाउंटर मामले में अब विपक्षी पार्टियां भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार पर महलावर हो गई हैं। जन सुराज पार्टी (JSP) नेता प्रशांत किशोर से लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम पर जमकर तीखा हमला कर रहे हैं और सरकार का हाथ होने का लगातार आरोप लगा रहे हैं।
अब इस मामले में आरजेडी के चर्चित नेताओं में से एक विधायक भाई ने वीरेंद्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'सरकार के पास मुठभेड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर दोनों तरफ से गोलीबारी होती है, तो यह अलग बात है।'
'जब पिछड़े मारे जाते हैं तो उसे क्रिमिनल बताया जाता है'
भरत भूषण तिवारी कथित पुलिस एनकाउंटर में एक सवाल का जवाब देते हुए आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा 'मुठभेड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर दोनों तरफ से गोलीबारी होती है, तो यह अलग बात है, लेकिन मुठभेड़ों में अक्सर दिखाया जाता है कि पुलिस भारी हथियारों से लैस थी, जबकि आरोपियों के पास सिर्फ देसी हथियार थे।
Advertisement
आगे उन्होंने कहा ' ये एक पार्टी बन गई है, जब सामाजिक न्याय के लोग मारे जाते हैं, यानी बैकवर्ड जाती के लोग मारे जाते हैं, तो उन्हें उन्हें कहा जाता है कि बहुत बड़ा क्रीमनल था। मुसलमान का एनकाउंटर होता है, तो उसे आतंकवाद से जोड़ दिया जाता है। वहीं, जब दलित की हत्या होती है या एनकाउंटर होता है, तो उसका संपर्क नक्सली से जोड़ दिया जाता है। दूसरे लोगों (अगड़ी जाति) का होता है तो कहा जाता है कि शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।
सरकार को हत्या करने का अधिकार नहीं
आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने आगे कहा 'मैं कहूंगा कि हत्या जो है हत्या होती है। सरकार को भी हत्या करने का अधिकार नहीं है। अगर कोई अपराधी है, तो उसे दंडित करने के लिए कानूनी प्रावधान हैं।
Advertisement
इसलिए सरकार को मैं आगाह करना चाहूंगा कि सरकार भी कानून के दायरे में रहे और उसे सजा दिलाने का काम करें और जो भी हत्या हुई है वो फेक हत्या हुई है। मैं उस हत्या का विरोध करता हूं। मैं क्रिमिनल के खिलाफ हूं. क्रिमिनल की जाति नहीं होती है। सरकार से कहूंगा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।