'मूड स्विंग डिसऑर्डर से ग्रसित थी ट्विशा शर्मा....', पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में बताया, SIT को गुमराह कर रहा आरोपी?

SIT ने ट्विशा शर्मा मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह से 48 घंटे से अधिक पूछताछ की। समर्थ ने दावा किया कि ट्विशा मूड स्विंग डिसऑर्डर से ग्रसित थीं। SIT का आरोप है कि समर्थ कानूनी ज्ञान का इस्तेमाल कर जांच को गुमराह कर रहा है।

Follow :  
×

Share


समर्थ सिंह ने पूछताछ में किया दावा | Image: social media

Twisha Sharma Case: मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उनके पति समर्थ सिंह से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पूछताछ में मुंह खोलना शुरू कर दिया है। समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ 48 घंटे से अधिक समय से जारी है। इस दौरान समर्थ सिंह ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिनसे जांच की दिशा प्रभावित हो सकती है।

समर्थ सिंह ने दावा किया है कि ट्विशा मूड स्विंग डिसऑर्डर से ग्रसित थीं। SIT की पूछताछ में उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के बाद उनके रिश्ते में तनाव की वजह यही स्वास्थ्य समस्या थी। हालांकि, ट्विशा के परिवार वाले इन दावों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। पीड़ित परिवार मानसिक उत्पीड़न, दहेज और चरित्र हनन के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहा है।

फरारी का समय सीहोर में बिताया

समर्थ सिंह ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उसने फरार रहने के दौरान भोपाल से सटे सीहोर जिले में अधिकतर समय बिताया। कानून की पढ़ाई करने वाले समर्थ सिंह पर SIT के अधिकारियों का आरोप है कि वे अपनी कानूनी जानकारी का फायदा उठाकर जांच एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

भोपाल पुलिस कमिश्नर का बयान

जांच पूरी होने से पहले ही भोपाल पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध CCTV फुटेज में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। यह बयान मामले की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है SIT

मामले को CBI के हाथों में ट्रांसफर किए जाने की चर्चा के बीच SIT अभी भी पूछताछ जारी रखे हुए है। खबरों के अनुसार, SIT आरोपी के बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है और अन्य गवाहों से भी पूछताछ जारी है। CBI के केस टेकओवर करने से पहले SIT क्राइम सीन करेगी रीक्रिएट कर सकती है।

ट्विशा शर्मा की 12 मई, 2026 को भोपाल में स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार की शिकायत पर दर्ज मामले में दहेज मौत और क्रूरता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो रही है। कोर्ट ने समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।

ये भी पढ़ें: सऊदी और पाकिस्तान को ट्रंप ने फंसाया... मुस्लिम मुल्कों से की मांग- ईरान से समझौते के बाद अब्राहम अकॉर्ड साइन करें, बवाल होना तय?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 19:34 IST