Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

पूर्व मिस पुणे और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में कोर्ट ने उनके फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने भी समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

Follow :  
×

Share


ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज | Image: Republic

भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कोर्ट ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके साथ  ही समर्थ को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए उसका पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पूर्व मिस पुणे और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस उनके पति समर्थ सिंह पर शिकंजा कस दिया है। कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा,आरोपी द्वारा अपराध किया गया है या नहीं, यह तथ्य साक्ष्यों की विस्तृत विवेचना के बाद ही तय किया जा सकेगा। लेकिन अपराध की प्रकृति, विवाह के कुछ ही दिन बाद ही मृत्यु और जांच अभी अपूर्ण होने के मद्देनजर आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ देना उचित नहीं प्रतीत होता है।

समर्थ सिंह के वकील ने दी ये दलील

सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की ओर से उनके वकील ने अदालत में विस्तृत दलीलें पेश कीं। समर्थ के वकील ने कहा कि ट्विशा खुद भी बहुत खर्च करती थी, दहेज का कोई मामला नहीं है, पैसे के लेन देन का कोई साक्ष्य नहीं है। वकील ने ये भी कहा कि दहेज की मांग नहीं थी और ना तो हरासमेंट किया जा रहा था। अस्वाभाविक मृत्यु का कारण हम भी जानना चाहते हैं। इन दलीलों को सुनने के बाद भी कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया।

समर्थ की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमों का गठन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। विभिन्न ठिकानों पर सर्च अभियान जारी है। साथ ही, पोस्टमार्टम के समय 'फांसी वाला बेल्ट' न भेजने वाले जांच अधिकारी (आईओ) की भूमिका की भी अलग से जांच की जा रही है। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में समर्थ सिंह पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा की मौत

बता दें ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं और दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद यह घटना हुई। ट्विशा के परिवार का कहना है कि उन्हें शादी के बाद मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। लीक हुई चैट्स में ट्विशा ने अपनी सहेली और मां को “मैं फंस गई हूं”, “मेरा जीवन नर्क हो गया है” जैसी बातें लिखी थीं।

पुलिस ने पति समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। SIT जांच कर रही है और पति फरार है। गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: दोबारा पोस्‍टमार्टम, दिल्‍ली में हो केस ट्रांसफर...बेटी ट्विशा के लिए न्‍याय मांग रही रोती बिलखती मां, पिता बोले- दहेज के दानवों को बचाने में लगा है पूरा सिस्‍टम

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 10:13 IST