दोबारा पोस्‍टमार्टम, दिल्‍ली में हो केस ट्रांसफर...बेटी ट्विशा के लिए न्‍याय मांग रही रोती बिलखती मां, पिता बोले- दहेज के दानवों को बचाने में लगा है पूरा सिस्‍टम

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने भोपाल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा, 'हम बहुत बड़े सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं। दहेज के दानवों को बचाने में पूरा सिस्‍टम लगा है, इसलिए हम चाहते हैं कि मामले जांच दिल्ली में हो'।

Follow : Google News Icon  

भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को छह दिन बीत जाने के बावजूद ट्विशा का शव अभी भी एम्स भोपाल की मॉर्चरी में रखा हुआ है। परिजन शव लेने से इनकार कर रहे हैं और न्याय की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।    माता-पिता केस को उत्तर प्रदेश ट्रांसफर करने की मांग कर रही है, क्योंकि भोपाल में प्रशासन से उन्हें किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, "हम बहुत बड़े सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं। 12 तारीख की रात जब हमारी बिटिया से आखिरी बात हुई थी, उसके महज 15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। हमने बार-बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। फिर घंटों बाद उसकी सास गिरिबाला सिंह ने बताया कि आपकी बेटी अब नहीं रही।"

दहेज दानवों को बचाने के लिए रसूखदार लोग बैठे हैं

परिवार का कहना है कि बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराने में ही तीन-चार दिन की मशक्कत करनी पड़ी। नवनिधि शर्मा ने आगे कहा,"हमें बाद में पता चला कि ये लोकायुक्त की फैमिली है। चीफ जस्टिस सिस्टम से लेकर मेडिकल विभाग तक इनके रसूखदार लोग बैठे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी कई कमियां नजर आईं, हमने दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की, लेकिन मना कर दिया गया।"

सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर परिवार ने उठाया सवाल

ट्विशा के पिता ने बताया कि कोर्ट से परमिशन की बात कही जा रही है। पूरा सिस्टम इनके पक्ष में काम कर रहा है। कल गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल जाने के बाद परिवार ने अपनी मांगें और तेज कर दी हैं। ट्विशा के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच एजेंसी को दिल्ली या किसी अन्य राज्य में शिफ्ट करने और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।

Advertisement

ट्विशा की मां ने की भावुक अपील

ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि दिल्ली में जांच हो, पोस्टमॉर्टम फिर से हो। बेटी को न्याय मिले। हमें भोपाल में अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।" परिवार का स्पष्ट रुख है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और मामले में निष्पक्ष जांच की गारंटी नहीं मिलती, तब तक वे ट्विशा का शव स्वीकार नहीं करेंगे।

बता दें कि मामले में अब तक ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। पति समर्थ सिंह के अग्रिम जमानत पर आज, सोमवार को सुनवाई होनी है। घटना के बाद से ही वो फरार है। ट्विशा के परिवार सीएम मोहन यादव से मुलाकात करने के लिए रविवार को घंटों सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे रहे। परिजनों की मांग पर प्रशासन और उच्चाधिकारियों का क्या रुख रहता है, इसे लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।

Advertisement

कैसे हुई ट्विशा की मौत

नोएडा की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर- पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा 12 मई की रात को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में संदिग्ध हालात में लटकी हुई मिलीं। ससुराल वालों ने बताया कि ट्विशा ने आत्महत्या कर ली है। मगर शादी के महज 5 महीने बाद ट्विशा संदिग्ध मौत अब भी सवालों के घेरे में है। पूरे मामले में भोपाल पुलिस की पर लापरवाही का आरोप लग रहा है।
 

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के समय AIIMS नह

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड