सास गिरिबाला ने Twisha Sharma की मौत के बाद 40 से ज्यादा प्रभावशाली लोगों को किया फोन, परिवार ने पूरे मामले में लीपापोती करवाने का लगाया आरोप
पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध फांसी मौत मामले में परिवार ने सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर न्यायिक कवर-अप का आरोप लगाया है। मौत के तुरंत बाद उन्होंने 40 से अधिक कॉल्स जजों और प्रभावशाली लोगों को किए। परिवार CBI जांच और दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहा है।
पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। ट्विशा के परिवार ने दावा किया है कि उनकी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने 13 मई को बेटी-बहू की मौत के तुरंत बाद 40 से ज्यादा फोन कॉल्स जजों, मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और अन्य प्रभावशाली लोगों को किए। परिवार इसे न्यायिक कवर-अप का हिस्सा मान रहा है।
परिवार का आरोप है कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी को मौत का कारण बताया गया, लेकिन परिवार का कहना है कि शव पर चोट के निशान थे और यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। इस बीच, आरोपी पति समर्थ अभी भी फरार है, जबकि अदालत ने उसे 23 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।.
ट्विशा के पिता ने अदालत में दस्तावेज जमा किए, जिनमें गिरिबाला सिंह द्वारा मौत के तुरंत बाद किए गए फोन कॉल्स की सूची है। परिवार के अनुसार, ये कॉल्स रिश्तेदारों या इमरजेंसी सेवाओं को नहीं, बल्कि न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों को की गईं। परिवार ने मध्य प्रदेश के गवर्नर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और गिरिबाला सिंह को उनके पद से हटाने की मांग की है।
गिरिबाला सिंह कौन हैं?
गिरिबाला सिंह भोपाल की कंज्यूमर कमीशन (बेंच-2) की चेयरपर्सन हैं। वे रिटायर्ड जज हैं और इस मामले में आरोपी भी बनाई गई हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने विवाद बढ़ने के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। Consumer Commission के नियमों के तहत जांच चल रही है।
आरोपी पति समर्थ सिंह फरार
ट्विशा के पति समर्थ सिंह, जो एक वकील हैं, घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है और गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। कोर्ट ने उन्हें 23 मई को पेश होने के लिए कहा है।
विवादास्पद ऑडियो टेप
मामले में एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें कथित रूस से गिरिबाला सिंह ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा से बात कर रही हैं। इसमें सास द्वारा बहू के पिछले संबंधों, यौन इतिहास और चरित्र पर सवाल उठाए जाने का जिक्र है। जो बेहद विवादास्पद हैं।
डेटिंग ऐप से दोस्ती
ट्विशा और समर्थ की मुलाकात 2024 में डेटिंग ऐप पर हुई थी। दिसंबर 2025 में शादी हुई। मात्र पांच महीने बाद यह घटना हुई। परिवार दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। ट्विशा ने कथित तौर पर गर्भपात भी कराया था, जिसे लेकर भी तनाव था। मध्य प्रदेश सरकार ने मामले पर संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 21 May 2026 at 16:48 IST