टीचर के वेश में पाकिस्तान से चलाता था आतंक की पाठशाला, आतंकवादियों की भर्ती... कौन था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान?

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में एक अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी है। भारत सरकार ने उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी उसे लंबे समय से “मोस्ट वांटेड” सूची में रखा हुआ था।

Pulwama Terror Attack Mastermind: धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला एक साधारण आदमी, बाद में पाकिस्तान पहुंचकर आतंक की दुनिया का बड़ा चेहरा बन गया, जिसका नाम अरजुमंद गुलजार डार, जिसे लोग हमजा बुरहान और "डॉक्टर" के नाम से भी जानते थे।

अब खबर आई है कि पाकिस्तान में किसी ने उनकी हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक अज्ञात हमलावर ने उसे सिर में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में रह रहा था और वहां खुद को एक शिक्षक बताता था, लेकिन पर्दे के पीछे वह आतंकी नेटवर्क चला रहा था।

कौन था अरजमंद गुलजार उर्फ “बुरहान हमजा”

रिपोर्ट्स के अनुसार अरजमंद गुलजार उर्फ “बुरहान हमजा” मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के Pulwama जिले के खारबतपुरा इलाके का रहने वाला था। पिता का नाम गुलज़ार अहमद डार था। वह करीब 7 साल पहले वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया था, जहां उसने आतंकी संगठन अल-बद्र जॉइन कर लिया। 

पाकिस्तान में रहते हुए उसने खुद को "टीचर" की पहचान देने की कोशिश की, ताकि उसकी गतिविधियों पर ज्यादा शक न हो बाद में वह संगठन का ऑपरेशनल कमांडर बन गया और पाकिस्तान से बैठकर कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चलाने लगा। उसने एमबीबीएस की भी पढ़ाई की थी।

Advertisement

2022 में आतंकवादी घोषित किया गया

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हमजा बुरहान लंबे समय से “मोस्ट वांटेड” सूची में रखा हुआ था। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में उसे आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था। 

उस पर आरोप था कि वह पाकिस्तान से बैठकर स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के जरिए हथियार, फंडिंग और आतंकी निर्देश पहुंचाता था। कई मामलों में उसका नाम विस्फोटक बरामदगी, ग्रेनेड हमलों और आतंकी भर्ती से जुड़ा पाया गया।

Advertisement

40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान हुए थे शहीद 

हमजा बुरहान का नाम इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि उसका संबंध पुलवामा से था।  पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर ने की कई राउंड फायरिंग
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड