MP में मुरैना में दर्दनाक हादसा: विस्फोट से तीन घर ढहे, 4 महिलाओं की मौत

मुरैना में विस्फोट के कारण तीन घर ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Follow :  
×

Share


भीषण विस्फोट से दहला मुरैना | Image: ANI

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में विस्फोट के कारण तीन घर ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि यह घटना शहर के राठौर कॉलोनी इलाके में आधी रात के आसपास हुई।

वासुदेव राठौर ने संदेह जताया कि विस्फोट बारूद के कारण हुआ है। घटना में उनका घर नष्ट हो गया और उनकी 28 वर्षीय बहू मृतकों में शामिल हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मलबा हटाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर सही सलामत पाए गए। उप मंडल दंडाधिकारी (एमडीएम) भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम यह पता लगा पाएगी कि विस्फोट बारूद से हुआ या गैस सिलेंडर से।

मुरैना जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: लोग जुटे फिर बांस के बल्ले से CCTV तोड़ा गया... हिंसा सुनियोजित थी! संभल का नया VIDEO दे रहा गबाही

 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 November 2024 at 21:02 IST