अपडेटेड 18 June 2025 at 16:28 IST
क्या सोनम और राजा में शादी के बाद कुछ अनबन हुई थी? क्या था हवाला कनेक्शन... सोनम के परिवार से शिलांग पुलिस ने पूछे ये 12 बड़े सवाल
Raja Raghuvanshi murder case की जांच कर रही मेघालय पुलिस की SIT ने बुधवार को इंदौर में सोनम रघुवंशी के परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने सोनम की मां से पूछा कि क्या वो सोनम और राज के बारे में जानती थी?
Raja Raghuvanshi Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने सोनम के घर पहुंचकर उसके भाई, मां और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की है। करीब 2 घंटे की पूछताछ में शिलांग पुलिस ने सोनम के, सोनम के व्यवहार और कामकाज के बारे में सवाल पूछे। सोनम के भाई गोंविद ने बताया कि पुलिस ने दो सूटकेश की भी तलाशी ली है। पूछताश में पुलिस ने प्रेम प्रसंग और राज से जुड़े सवाल भी किए।
पुलिस ने सोनम के परिवार से उसके बैक ग्राउंड के बारे में भी सवाल किए। सोनम की मां से पूछा कि क्या वो सोनम और राज के बारे में जानती थी? इसके अलावा सोनम की खास सहेलियों के बारे में भी कई सवाल किए गए हैं।
वो अहम सवाल जो पूछे गए
- सवाल 1 - सोनम का व्यवहार कैसा था?
- सवाल 2 - सोनम का व्यवहार शादी से पहले और शादी के बाद कैसा था?
- सवाल 3 - राजा के घर से आने के बाद क्या सोनम के व्यवहार में कुछ अंतर दिखा?
- सवाल 4 - सोनम फोन पर किससे लंबी-लंबी बात करती थी?
- सवाल 5 - सोनम और राज के प्रेम प्रसंग की भनक थी क्या?
- सवाल 6 - क्या सोनम की मां को सोनम ने शादी ना करने की धमकी दी थी?
- सवाल 7 - सोनम के शिलांग जाने की जानकारी कब लगी?
- सवाल 8 - राज के अलावा क्या बाकी आरोपियों का घर पर आना-जाना था?
- सवाल 9 - सोनम के अकाउंट में इतना पैसा किसका था और कहां से आया?
- सवाल 10 - हवाला कनेक्शन, संजय वर्मा और जितेंद्र रघुवंशी को लेकर भी किए सवाल
- सवाल 11 - क्या सोनम ने फरारी के दौरान परिवार से संपर्क किया था?
- सवाल 12 - क्या सोनम और राजा में शादी के बाद कुछ अनबन हुई थी?
डाव से की थी हत्या
राजा और सोनम की शादी 11 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद, 23 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। 2 जून, 2025 को राजा का शव शिलांग के पास एक गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी हत्या धारधार हथियार से काटकर की गई थी। हत्या की साजिश सोनम और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी। हत्या को अंजाम देने में तीन अन्य लोग- विक्की ठाकुर, आकाश, और आनंद भी शामिल थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पूर्वोत्तर के खास हथियार 2 डाव बरामद कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें : मुरैना में चाचा के साले से प्रेम करने पर युवती को मिली खौफनाक सजा, घरवालों ने ही 3 गोलियां दाग कर दी हत्या, दादा गिरफ्तार
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 16:23 IST