Twisha Sharma का पति समर्थ सिंह जबलपुर DJ कोर्ट सरेंडर करने पहुंचा, जज ने सरेंडर लेने से किया इनकार

Samarth Singh Surrender : ट्विशा शर्मा मौत मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह आज जिला अदालत पहुंचा और सरेंडर करने की कोशिश की। हालांकि डिविजनल जज ने उनका सरेंडर लेने से इनकार कर दिया।

Follow :  
×

Share


सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह | Image: Republic

ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह आज जिला अदालत (DJ कोर्ट) पहुंचे। उसने सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन डिविजनल जज ने उनका सरेंडर लेने से इनकार कर दिया। समर्थ सिंह आज दोपहर DJ कोर्ट में हाजिर हुआ। उसका इरादा कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण करने का था। लेकिन डिविजनल जज ने फिलहाल उनका सरेंडर स्वीकार नहीं किया।

वकील समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद वह सरेंडर करने पहुंचे था।

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उनके पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना और क्रूरता के आरोप लगे हैं। पहले समर्थ सिंह फरार चल रहे थे। आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली और कोर्ट के सामने सरेंडर करने की बात कही थी। उसी के बाद समर्थ सिंह जिला कोर्ट पहुंचे।

मामला क्या है?

ट्विशा शर्मा, नोएडा की रहने वाली पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस, 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में मृत पाई गईं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। यानी शादी को सिर्फ 5 महीने ही हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत फांसी से हुई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन ट्विशा के परिवार का आरोप है कि यह हत्या है।

समर्थ सिंह की भूमिका

इस मामले में ट्विशा का पति समर्थ सिंह मुख्य आरोपी है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। ट्विशा के परिवार का दावा है कि शादी के बाद समर्थ और उनकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित किया। 

घटना के दिन समर्थ सिंह और उनकी मां ट्विशा को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। FIR दर्ज होने के बाद से समर्थ सिंह फरार था। पुलिस ने उनके सिर पर इनाम घोषित किया है और लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

ये भी पढ़ें: West Bengal: सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला, अवैध रूप से बंगाल में रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर BSF को सौंपा जाएगा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 17:07 IST