अफरा-तफरी के बीच जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, रिपब्लिक पर पहली तस्वीर, मीडिया के सवाल से बचता नजर आया आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार चल रहा उनका पति समर्थ सिंह शुक्रवार को अफरा-तफरी के बीच जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। ट्विशा के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है और समर्थ सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है।

Follow :  
×

Share


जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह | Image: Republic

भोपाल के कटारा हिल्स में 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी उनके पति समर्थ सिंह अफरा-तफरी के बीच जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करन पहुंचा। समर्थ सिंह ट्विशा की मौत के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आज जब वो कोर्ट पहुंचा तो वहां भारी भीड़ और हलचल देखने को मिली।

रिपब्लिक पर पहली तस्वीर

समर्थ सिंह की कोर्ट पहुंचने की पहली तस्वीर रिपब्लिक भारत ने आप तक पहुंचाई। तस्वीर में वो मीडिया के कैमरों से बचते नजर आया। रिपब्लिक के सवालों का जवाब देने से उसने साफ मना कर दिया। वो चुपचाप कोर्ट रूम की तरफ बढ़ गया। सरेंडर करने पहुंचा समर्थ कोर्ट में टोपी, चश्मा और मास्क में दिखाई दिया।

मामला क्या है?

ट्विशा शर्मा, नोएडा की रहने वाली पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस, 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में मृत पाई गईं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। यानी शादी को सिर्फ 5 महीने ही हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत फांसी से हुई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन ट्विशा के परिवार का आरोप है कि यह हत्या है।

समर्थ सिंह की भूमिका

इस मामले में ट्विशा का पति समर्थ सिंह मुख्य आरोपी है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। ट्विशा के परिवार का दावा है कि शादी के बाद समर्थ और उनकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित किया।

घटना के दिन समर्थ सिंह और उनकी मां ट्विशा को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। FIR दर्ज होने के बाद से समर्थ सिंह फरार था। पुलिस ने उनके सिर पर इनाम घोषित किया है और लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, HC ने दी इजाजत; -80 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा शव

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 18:14 IST