इंस्टाग्राम पर Live आकर 44 मिनट तक देखा पति की मौत का तमाशा, हर 10 में सुसाइड करने वाले 7 पुरुष, कौन समझेगा मर्द का दर्द?

Rewa crime news : रीवा में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली। इस दौरान उसकी पत्नी भी 44 मिनट तक अपने पति की मौत का लाइव तमाशा देखती रही।

Follow :  
×

Share


कौन समझेगा मर्द का दर्द? | Image: Republic

Rewa News : बहुचर्चित AI इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या करने के बाद इस तरह के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अतुल सुभाष ने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी परेशानी को बया किया था। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आया है। यहां शिव प्रकाश त्रिपाठी नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर LIVE आकर आत्महत्या करली। शिव प्रकाश की पत्नी भी अपने पति की मौत का लाइव तमाशा देख रही थी।

आरोप है कि शिव प्रकाश त्रिपाठी की पत्नी लाइव से जुड़कर 44 मिनट तक अपने सुहाग की मौत का तमाशा देखती रही, लेकिन उसने अपनी पति को रोकने कोशिश तक नहीं की। लाइव वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और सास पर आरोप लगाया कि इस दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई

ये पूरा मामला रीवा जिले के सिरमौर तहसील के महरी गांव का है। मृतक शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी 2 साल पहले बैकुंठपुर के रिमारी गांव की रहने वाली प्रिया शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद शुरूआत में दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था। आरोप है कि कुछ महीने बाद शिव प्रकाश की पत्नी प्रिया छिप-छिप कर किसी और से बात करने लगी। शिव प्रकाश को भी इस बारे में पता चल गया था, लेकिन उसने अपने रिश्ता को बचाने के लिए इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की। परिजनों का आरोप है कि प्रिया किसी के प्यार में अंधी हो गई थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिव प्रकाश के साथ मारपीट भी की थी।

शिव प्रकाश और प्रिया शर्मा

ससुराल से आया था शिव प्रकाश

शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया और वह बैसाखियों पर आ गया। इसी बीच प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया और नवजात को लेकर अपने मायके चली गई। इस दौरान शिव प्रकाश ने ससुराल जाकर अपनी पत्नी को मनाने की बहुत कोशिस की, लेकिन वो वापस ससुराल नहीं आई। सुसाइड करने से 15 मिनट पहले ही शिव प्रकाश अपनी ससुराल से घर आया था। परिजनों से कोई बात किए बिना ही उनसे अपने कमरे में जाकर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली।

शिव प्रकाश के इस लाइव सुसाइड वीडियो को उसकी पत्नी प्रिया भी लाइव देख रही थी। इस दौरान उसने ना तो परिवार के किसी सदस्य को फोन किया और ना ही पुलिस से कोई मदद मांगी। एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस को मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होने के भी कुछ सुराग मिले हैं।

हर 10 में से सुसाइड करने वाले 7 पुरुष

कम शब्दों में कहें तो इस पूरे मामले का लब्बोलुआब बस इतना है कि शिव प्रकाश की पत्नी के अवैध संबंध थे। पत्मी प्रिया अपने प्रेमी और मां के साथ मिलकर शिव प्रकाश को परेशान कर रही थी। इससे परेशान होकर शिव ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। लेकिन परेशान करनी वाली बात ये है कि आत्महत्या करने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। सुसाइड करने वाले हर 10 में से 7 पुरुष होते हैं। NCRB के आंकड़े बताते हैं कि आत्महत्या करने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से कहीं अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल 7 लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं।

Source-NCRB

क्या है आत्महत्या का कारण?

NCRB के 2022 के आंकड़ों के अनुसार 30 से 45 साल की उम्र में आत्महत्या करने वालों की संख्या अधिक है। इसके बाद 18 से 30 और फिर 45 से 60 साल की उम्र के लोग अधिक सुसाइड करते हैं।

  • पारिवारिक समस्याएं - 54,127 कुल केस (37, 587 पुरुष)
  • बीमारी - 31784 कुल केस (21, 949 पुरुष)
  • ड्रग्स या शराब की लत - 11, 634 कुल केस (11,394  पुरुष)
  • मानसिक बीमारी - 14, 600 कुल केस (10, 365 पुरुष)
  • कर्ज - 7034 कुल केस (6, 417 पुरुष)
  • शादी से जुड़ी परेशानियां- 8, 164 कुल केस (4, 237 पुरुष)
  • लव अफेयर्स - 7, 629 कुल केस (4, 730 पुरुष)

आत्महत्या करने वालों में अधिकतर शादीशुदा लोग शामिल है और वो भी पुरुष। NCRB की रिपोर्ट में आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण फैमिली प्रॉब्लम है। इसके बाद बीमारी (एड्स, कैंसर आदि) से परेशानी, ड्रग्स या शराब की लत, मानसिक बीमारी, कर्ज, शादी से जुड़ी परेशानियां और लव अफेयर्स हैं।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर बनाई मॉडल की फर्जी आईडी, महीनों तक चैट करता था गोगी गैंग का मोस्ट वांटेड, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ऐसे दबोचा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 March 2025 at 21:01 IST